अग्नि आलोक

*संगठित समाज ही शिखर सौपान पर पहुंच कर समाज को नई दिशा देते हैं- रमेश हलधर*

Share

श्री महावर कोली समाज वेलफेयर सोसायटी का सदस्यता अभियान शुरू

इन्दौर । देश के प्राचीनतम कोली समाज का प्रमुख अंग महावर कोली समाज संगठित व सर्वमान्य संगठन के अभाव में आज सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, पारमार्थिक एवं आर्थिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में काफी पिछड़ सा गया है, समाज की दशा और दिशा मजबूत बनाने के लिए श्री महावर कोली समाज वेलफेयर सोसायटी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी संगठनों के एकीकरण की दिशा में जो प्रयास शुरू किए है वह सराहनीय है। इस अनुकरणीय कार्य के लिए सहयोगी साथी धन्यवाद के पात्र है।

उक्त विचार बतौर अतिथी वरिष्ठ समाजसेवी एवं युनाईटेड इंसुरेंस कम्पनी के सेवानिवृत सहायक प्रबंधक रमेश हलधर ने व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास में पंजीकृत संगठन का ही विशेष महत्व होता है, पंजिकृत संस्थाओं के माध्यम से ही हम शासन की योजनाओं का लाभ समाज को दिला सकते हैं। इसके लिए वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष भाई प्रकाश महावर कोली का सार्थक प्रयास निश्चित ही समाज को एक नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा हमें यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि हमारे समाज में सेवाभावी समाजजनों की कमी है। इसके लिए शासकीय सेवा से निवृत हुए समाजबंधुओं को भी आगे लाने की आवश्यकता है। वे अपने अनुभव से समाज को लाभ दिला सकते हैं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री महावर कोली समाज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने कहा कि हमने समाज में विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से ही वेलफेयर सोसायटी का पंजियन कराया, लेकिन हमारी टांग खींचू प्रवृति के कारण हम सोसायटी को सक्रियता प्रदान नहीं कर पाएं है। अब समय के साथ हमने एक बार फिर सामाजिक विकास की और कदम बढ़ाए हैं, इसमें आप सभी समाजबंधओं की सहभागिता सुनिश्चित करना हमारा नैतिक दायित्व है। आपने बैठक के विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं का संगठन भी तैयार करना होगा। इसी प्रकार समाज की धर्मशाला के पुनर्निमाण के लिए भी प्रयास करना है।

श्री महावर विचार मंच के अध्यक्ष नंदराम मेहर ने वरिष्ठ समाजसेवी स्व. रामगोपाल जी महावर एवं स्व. दुलीचंद अस्टोलिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे इन दोनों बुजुर्गों का समाज के विकास में अहम योगदान रहा है, लेकिन हम इन महापुरूषों के त्याग और बलिदान को भूल से गये है। श्री मेहर ने कहा कि बुजुर्गों द्वारा निर्मित महावर कोली समाज धर्मशाला को समाज को समर्पित करने तथा युवाओं को समाज के विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल ने बताया कि श्री महावर कोली समाज वेलफेयर सोसायटी के सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई जिसमें सर्वश्री रमेश हलधर, महेश हलधर आजीवन सदस्यता एवं भारत मंदरोनिया ने संरक्षक सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की। सोसायटी में अभी तक सर्वश्री सुनिल सहगल, प्रकाश महावर कोली, प्रकाश वर्मा एडव्होकेट, प्रकाश गौड़ गायक कलाकार, राजकमल पोरसिया, विजय खंडेलवाल, रमेश हलघर, महेश हलधर एवं भारत मंदरोनिया ने आजीवन सदस्यता प्राप्त की। श्री टाटवाल ने बताया कि अब घर-घर जाकर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में 100 आजीवन सदस्य एवं एक हजार साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में सवश्री महेश हलधर, रामनारायण मुंगेलवाल, माधव अस्टोलिया,रामगोपाल खंडेलवाल, रामचंद्र भामोरिया, पन्नालाल तोनगर, मनोज सुखाड़िया, अमित मुंगेलवाल, सुनिल अस्टोलिया, मनोहर रोदिया, पुरुषोत्तम चौधरी, राजेश रेवासिया, पप्पू बेरवाड़, रामप्रसाद सहगल, नाथूलाल अटारिया, दिलीप खंडेलवाल आदि ने भी विचार रखे। बैठक का संचालन रवि कर्नल मेहर ने एवं अंत में आभार गजेन्द्र महावर ने माना।

Exit mobile version