Site icon अग्नि आलोक

 राष्ट्र उदय पार्टी की उत्तर प्रदेश चुनावी समीक्षा बैठक का आयोजन 

Share

लखनऊ । लखनऊ हिंदी मीडिया सेंटर, गोमती नगर में राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा 2022 के प्रत्याशियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव का समीक्षा बैठक का आयोजन 13 मार्च को किया गया। इस अवसर पर अगली रणनीति पर भी गहन चर्चा हुई।  राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. बाबू राम पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुन्नालाल गुरूजी, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश चंद्र पाल बाबूजी, राष्ट्रीय सलाहकार अभय राज पाल, प्रदेश प्रभारी मा. रामाश्रय पाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा नेता सुनील पाल, प्रदेश सचिव चंद्रपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा हरेंद्र पाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल, बलिया जिला अध्यक्ष श्रीपति पाल, पार्टी के कौशांबी जिला अध्यक्ष मा. सुखेन पाल, सिराथू विधानसभा प्रत्याशी श्री संजीव पांडा, जहानाबाद विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट विकास पाल जी कानपुर नगर जिला अध्यक्ष जगरूप पाल और तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी लोगों ने राष्ट्र उदय पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में बढ़-चढ़कर पूरी जोर के साथ काम करने का संकल्प लिया और 2 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया और हर महीने की 5 तारीख को लखनऊ में पार्टी की बैठक आहूत होगी जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और तमाम विषयों पर चर्चा पर चर्चा किया जायेगा।  आप सभी से अपेक्षा है कि अपने मान-सम्मान स्वाभिमान के लिए सबका साथ सबका सम्मान सबका अधिकार सबका कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र उदय पार्टी से जुड़ने का और आगे बढ़ाने का कार्य करें।

Exit mobile version