देपालपुर। लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय निगम, मंडल और बोर्डो में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के 25 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की है। गत दिवस राज्य शासन की और से जारी सूची के मुताबिक गत निगम और मंडलों में 16 अध्यक्ष और 9 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों में सिलाई कला बोर्ड को शामिल नहीं किया गया। सरकार के इस ऐलान से दर्जी समाज में खासी नाराजगी है। समाज के लोग काफी लम्बे समय से बोर्ड के गठन की मांग कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरुधाम कड़छा में 5 अक्टूबर 2017 को बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों को सम्बोधित करते हुए शीघ्र ही मध्यप्रदेश में सिलाई कला बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। शिवराज सरकार ने पूर्व में विधानसभा चुनाव के ऐन पहले बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां की थी। इस बार समाज के लोग जल्द बोर्ड गठन की मांग कर रहे हैं ताकि बोर्ड के सदस्यों को ठीक से काम करने का समय मिले। इनका कहनासरकार को अविलंब सिलाई कला बोर्ड का गठन करना चाहिए। बोर्ड गठन में देरी से समाज की उपेक्षा हो रही है। जिस मंशा से बोर्ड का गठन किया गया था उसके अनुरूप ही उसे अस्तित्व में लाया जाएगा तभी सरकार की मंशा पुरी होगी और दर्जी समाज को उचित लाभ मिलेगा। मोहनलाल चौहान अध्यक्षश्री गुरुधाम कड़छा ट्रस्ट
सिलाई कला बोर्ड की अनदेखी से दर्जी समाज में नाराजगी

