Site icon अग्नि आलोक

*बिहार में समान शिक्षा प्रणाली को लेकर निकाली गई पदयात्रा पटना पहुंची*

Share

6 जुलाई को कर्पूरीग्राम में गोखुल, कर्पूरी, फुलेश्वरी डिग्री कालेज से बिहार में समान शिक्षा प्रणाली को लागू कराने के उद्देष्य से सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) की पहल पर शुरू की गई पदयात्रा गांधी मूर्ति, ताजपुर, बहुआरा, बाजितपुर, इभैच, सिंदुवारी, जरूआ, गायघाट होते हुए आज 10 जुलाई पटना पहुंची। पटना में धेनुकी मोड़ से जन विकास शक्ति संगठन की मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली से करीब 300 महिलाएं आज पदयात्रा में शामिल हुईं और जे.पी. निवास, कदम कुंआ तक पैदल चलती हुई गईं और पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। रास्ते में बहादुरपुर गुमटी पर एक जन सभा भी ओयाजित की गई।
स्मापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक वसी अहमद ने की और सभा को जन विकास शक्ति संगठन के अजय साहनी व सुधा, कोशी नवनिर्माण मंच के महेन्द्र यादव, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैयद तहसीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नशूर अजमल, प्रदेश महासचिव धनंजय सिन्हा, उ.प्र. महासचिव मीनाक्षी सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जन जागरण शक्ति संगठन के आशीष रंजन व लोक परिषद के रूपेश ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा दल के शाहिद कमाल, मधुबनी से प्रोफेसर जावेद अब्दुल्लाह, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के मीडिया प्रभारी आलोक कुमार व प्रवक्ता शशिकांत प्रसाद भी शामिल हुए।
पूरी दुनिया में जिन देशों ने प्राथमिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण का उद्देश्य हासिल किया वह सिर्फ समान शिक्षा प्रणाली से। फिर भी भारत में पहले 1968 में कोठारी आयोग की और बिहार में 2007 में मुचकुंद दूबे आयोग की सिफारिश होते हुए भी समान शिक्षा प्रणाली को लागू नहीं किया गया।
शिक्षा के बिना विकास सम्भव नहीं है। शिक्षा भी समाज के सभी तबके के बच्चों को मिलेगी तभी समाज का संतुलित विकास हो पाएगा। इसलिए यह जरूरी है कि शिक्षा में निजीकरण की प्रक्रिया को रोक कर सभी बच्चों को एक गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सरकार ले। ऐसा तभी सम्भव है जब समान शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाए। यह समाज की आवश्यकता है और सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।
सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) ने तय किया है कि वह बिहार विधान सभा के आगामी चुनाव में समान शिक्षा प्रणाली को प्रमुख मुद्दा बना कर चुनाव लड़ेगी और यदि वह विधान सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाती है तो समान शिक्षा प्रणाली को लागू कराने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इस मुद्दे पर चुनाव लड़ने के लिए वह आम लोगों में से उम्म्दवारों को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करती है।

संदीप पाण्डेय, महासचिव, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), सम्पर्कः 0522 2355978, 3564437, socialistpartyindia@gmail.com
विजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), बिहार, 9934588387
धनंजय सिन्हा, महासचिव, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), बिहार, 9942318860
महेन्द्र यादव, पर्यवेक्षक, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), बिहार, 9973936658
राजीव कुमार, समन्वयक, सोशलिस्ट युवजन सभा, 8431727259

Exit mobile version