अग्नि आलोक

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री… 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा

Share

पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. नामों की घोषणा हो गई है. साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है. एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है. कला, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार मिलता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं

एक्टर धर्मेंद्र सहित 5 को पद्म विभूषण

क्रमांकनामक्षेत्रस्टेट/देश
1धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)कलामहाराष्ट्र
2के टी थॉमसलोक प्रबंधनकेरल
3एन राजमकलाउत्तर प्रदेश
4पी नारायणनसाहित्य एवं शिक्षाकेरल
5वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)लोक प्रबंधनकेरल

अलका याग्निक समेत 13 को पद्म भूषण

क्रमांकनामक्षेत्रस्टेट/देश
1अलका याग्निककलामहाराष्ट्र
2भगत सिंह कोश्यारीसार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स)उत्तराखंड
3कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामीमेडिसिनतमिलनाडु
4ममूटीकलाकेरल
5डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडुमेडिसिनअमेरिका
6पीयूष पांडे (मरणोपरांत)कलामहाराष्ट्र
7एस के एम मैइलानंदनसामाजिक कार्य (सोशल वर्क)तमिलनाडु
8शतावधानी आर गणेशकलाकर्नाटक
9शिबू सोरेन (मरणोपरांत)सार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स)झारखंड
10उदय कोटकव्यापार एवं उद्योग (ट्रेड एंड इंडस्ट्री)महाराष्ट्र
11वी के मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत)सार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स)दिल्ली
12वेल्लापल्ली नटेसनसार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स)केरल
13विजय अमृतराजस्पोर्ट्सअमेरिका

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री अवॉर्ड, खेल की दुनिया के ये दिग्गज भी सम्मानित

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है. गणतंत्र दिवस 2026 से ठीक एक दिन पहले भारत सरकार की ओर से हर साल की तरह पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया, जिसमें खेल की दुनिया से जुड़े कई सितारों को भी सम्मानित करने का फैसला किया गया है. इसमें सबसे बड़े नाम भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं. इनके अलावा देश के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में रहे विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है.

सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड शामिल हैं. इस साल सरकार ने कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है, जिसमें 5 को दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण दिया गया है. वहीं 13 को पद्म भूषण और कुल 113 को पद्म श्री से सम्मानित करने का फैसला किया गया है. खेल की दुनिया से 1 पद्म भूषण और 8 पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया है.

रोहित-हरमनप्रीत सम्मानित

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था. इस तरह रोहित शर्मा ने दो साल में दूसरी बार भारतीय टीम को ICC ट्रॉफी जिताकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया, जबकि पूरे देश को खुशी का मौका दिया. वहीं नवंबर में हरमनप्रीत कौर ने वो कमाल कर दिखाया, जो भारतीय महिला क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था. हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. ये महिला क्रिकेट में भारत की पहली ICC ट्रॉफी है. इन उपलब्धियों के लिए ही दोनों को ये सम्मान दिया गया.

इन खिलाड़ियों को मिला पद्म सम्मान

विजय अमृतराज (टेनिस) – पद्म भूषण

रोहित शर्मा (क्रिकेट) – पद्म श्री

हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट) – पद्म श्री

प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स) – पद्म श्री

बलदेव सिंह (हॉकी) – पद्म श्री

भगवानदास रैकवार (पारंपरिक युद्ध कला) – पद्म श्री

के पजनीवेल (सिलमबम) – पद्म श्री

सविता पूनिया (हॉकी) – पद्म श्री

व्लादिमिर मेस्तविरिशविली (मरणोप्रांत) – पद्म श्री (रेसलिंग कोच)

Exit mobile version