Site icon अग्नि आलोक

*भारत से हार के बाद झुकी नजरों से पाकिस्तानियों ने यूं छोड़ा मैदान*

Share

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले और बाद में खूब विवाद हुआ है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाए। 

दुबई: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। भारत ने पाकिस्तान को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा देखने को मिला, जो शायद क्रिकेट में कभी नहीं हुआ हो। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलते हैं। हालांकि भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया। टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

मैच खत्म होते ही सूर्या वापस लौटे
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के से मैच खत्म किया। विनिग सिक्स मारते ही वह अपने नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शिवम दुबे के साथ वापस लौट गए। दोनों ने पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी बाहर निकलकर नहीं आए। वह बाहर ही सूर्या और दुबे का इंतजार कर रहे थे। सभी ने दोनों से हाथ मिलाया और ड्रेसिंग रूम में अंदर चले गए।

इंतजार करती रह गए पाकिस्तान
मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी लाइन से खड़े हो गए। वह टीम इंडिया का इंतजार कर रहे थे। टीम का कोई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आया। खिलाड़ियों के अंदर जाने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले खेलते हुए 127 रन बनाए। भारतीय टीम ने 16वें ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया।

टॉस के समय भी हाथ नहीं मिलाया
मैच से पहले टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तान हाथ मिलाते हैं। सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। वह टॉस के लिए पहुंचे और सिर्फ शीट एक्सचेंज किया। रिपोर्ट्स की मानें तो मैच से पहले ही सूर्या ने टीम मैनेजमेंट से साफ कर दिया था कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे। मैच के दौरान भारतीय कप्तान के साथ ही खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया।

Exit mobile version