Site icon अग्नि आलोक

दलों ने लिखे जातिगत समीकरण, 25 अनारक्षित वार्डों में कांग्रेस के 10; तो भाजपा के 4 OBC चेहरे

Share

इंदौर

नगरीय निकाय चुनाव के लिए शहर के 85 में से 25 वार्ड अनारक्षित मुक्त हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ने आरक्षित या महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने 10 तो भाजपा ने 4 वार्ड में सामान्य वर्ग का उम्मीदवार नहीं उतारा है। इन वार्डों से ओबीसी चेहरे को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने मजबूत दावेदारों की कमी पूरी करने के लिए तो भाजपा ने गुटीय समीकरण बनाने के लिए यह फैसला लिया। भाजपा ने जिन चार लोगों को टिकट दिया है, उनमें दो विधायक रमेश मेंदोला, जबकि एक महेंद्र हार्डिया समर्थक है।

कांग्रेस – ओबीसी चेहरों में 5 बार के पार्षद, पूर्व पार्षद और नेता पुत्र शामिल

ऐसा भी हुआ

वार्ड 1 और 53

अनारक्षित मुक्त, लेकिन पार्षद रही महिलाओं को दोबारा मौका। वार्ड 1 से दो बार पार्षद रहीं प्रीति अग्निहोत्री और वार्ड 53 से नेता प्रतिपक्ष रहीं फौजिया शेख अलीम को टिकट दिया।

यहां ओबीसी या एससी नेताओं की पत्नियों को टिकट

भाजपा- कार्यकर्ता से लेकर चार व तीन बार के पार्षद भी मैदान में उतारे

ये वार्ड अनारक्षित महिला, यहां से ओबीसी या एससी नेताओं की पत्नियों को मौका

Exit mobile version