Site icon अग्नि आलोक

बड़गोंदा से जाम गेट के रास्ते पर लैंड स्लाइड में बाल-बाल बचे यात्री

Share

इंदौर। महू से महेश्वर जाने वाले रोड़ पर सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ है। बड़गोंदा से जाम गेट के रास्ते पर स्थित पहाड़ एकाएक भराभराकर गिर गया। इस रोड़ पर अमूमन लोगों का आना जाना लगा ही रहता है। हादसे के दौरान भी कई वाहन चालक यहां से गुजर रहे थे, जो कि बाल-बाल बच गए। इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है। लेकिन इस तरह अचानक से पहाड़ के दरकने से आवागमन बाधित हो गया है।

Exit mobile version