Site icon अग्नि आलोक

पतंजलि, Dettol, Jasmine, santor, park Avenue के एक्सपायर कास्मेटिक एवं घरेलू प्रोडक्ट्स की री-पैकिंग कर बेचने वाला पकडाया…

Share

इंदौर l इंदौर में ही पतंजलि, Dettol, Jasmine, santor, park Avenue, indica जैसी ब्रांडेड कंपनी के एक्सपायर कास्मेटिक एवं घरेलू उपयोग के प्रोडक्ट्स की री-पैकिंग कर विक्रय करने वाले गोडाउन पर छापा मारकर पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए का जप्त किया है l

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की संयुक्त कार्यवाही में गोडाउन संचालक आरोपी के विरुद्ध धोखा-धडी का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है । यह कार्यवाही एरोड्रम क्षेत्र छोटा बांगडदा रोड, सांवरिया नगर में की गयी l क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को सूचना प्राप्त हुई की एरोड्रम क्षेत्र छोटा बांगडदा रोड, सांवरिया नगर इंदौर मे स्थित गोडाउन से ब्रांडेड कम्पनियों के एक्सपायरी डेट के कास्मेटिक सहित अन्य प्रोडक्ट्स को रिपैकिंग कर शहर की दुकानो पर बेच रहा है जिससे ना सिर्फ कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और इस प्रकार छुपकर कास्मेटिक प्रोडक्ट्स पैक कर बेचने से शासन को राजस्व की हानि भी पहुंचाई जा रही है साथ ही आमलोगों के साथ छल किया जा रहा है।

सूचना पर क्राइम ब्रान्च की टीम ने थाना एरोड्रम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एरोड्रम क्षेत्र छोटा बांगडदा रोड, सांवरिया नगर इंदौर गोडाउन पर दविश दी जहां गोडाउन संचालक 1-गिरीश जैन पिता प्रकाशचंद जैन इन्दौर को पकडा जिसके गोडाउन की तलाशी लेते गोडाउन से भारी मात्रा मे पतंजलि, Dettol, Jasmine, santor, park Avenue, indica जैसी ब्रांडेड कम्पनियों के एक्सपायरी डेट के कास्मेटिक समान बोतल व पैकेट्स आदि मिले जिसके संबंध मे वैध लाईसेस पूछते नही होना बताया। आरोपी के द्वारा बिना निर्धारित मानकों का पालन किये, अवैध लाभ अर्जित करने के लिये कॉस्मिक प्रोडक्ट्स रिपेकिंग कर इंदौर शहर मे बेच रहा था। Indore : ब्राण्डेड कपंनी के गैस रेग्यूलेटर अवैध रूप से बेचने वाल पकडाया आरोपी के गोडाउन को सील कर आरोपी के कब्जे से ब्रांडेड कम्पनियों के एक्सपायरी डेट के कास्मेटिक समान बिना सिल के, रैफर की बोतल व पैकेट्स सहित कुल सामान कीमत करीब 15 लाख रुपए का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धोखा-धडी काअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया हैं।…

Exit mobile version