शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा रिलीज के तीसरे दिन ठंडा पड़ गया है. लगता है इस फिल्म को नॉन हॉलिडे की वजह से नुकसान उठाना पड़ गया है. हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म से उम्मीद की गई थी कि तीसरे दिन ‘पठान’ 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
तीसरे दिन धीमी पड़ी पठान
‘पठान’ के तीसरे दिन के कलेक्शन का खुलासा कर दिया गया है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, इस फिल्म ने भारत में 34 करोड़ से 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन दूसरी फिल्मों के मुकाबले बेहद कम है. माना जा रहा था कि अपने तीसरे दिन की कमाई के साथ ‘पठान’ नए रिकॉर्ड बनाएगी और बाहुबली 2, केजीएफ 2 और दंगल जैसी फिल्मों के अपने तीसरे दिन बनाए रिकॉर्ड को तोड़ेगी. लेकिन अर्ली एस्टिमेट से ये बात खारिज हो गई है.

