देपालपुर। आगामी होली रंग पंचमी शबे बारात के त्योहार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोनावायरस के चलते शासन की गाइडलाइन एवं निर्देशों का पालन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया बैठक में एसडीओपी आशुतोष मिश्र तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह सीएमओ चंद्रशेखर सोनी स थाना प्रभारी सुश्री मीणा कर्णावत की उपस्थिति में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई की शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष होली रंग पंचमी पर इसी प्रकार का धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा सार्वजनिक जुलूस भी प्रतिबंधित रहेंगे नगर पंचायत होली दहन वाले स्थानों पर मिट्टी डालने पानी की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया विद्युत विभाग को बिजली प्रदाय सतत चालू रखने के भी निर्देशित किया गया होली व रंग पंचमी पर विशेष जल प्रदाय किया जाएगा इस अवसर पर शहर काजी करामत फारुख की नगर सुरक्षा समिति संयोजक रमेश चंद्र राठौर सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा भरत यादव ब्रजमोहन व्यास डॉक्टर इंदर सिंह राठौर गोपाल मोदी मान सिंह पहलवान सोमिल माली एडवोकेट बी आर पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार शामिल थे
