Site icon अग्नि आलोक

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में गए लोगों की कांग्रेस में होगी वापसी?

Share

रायपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी नवा रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों को लेकर एमपी में कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में चुनाव को लेकर जो मंथन हो रहा, मुद्दे तैयार किए जा रहे हैं और उन मुद्दों को लेकर हम चुनाव में जनता के बीच जाएंगे।

इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में जाने वाले लोगों की वापसी पर जीतू पटवानी ने कहा कि अगर वे लोग वापस आना भी चाहेंगे तो कांग्रेस का कार्यकर्ता इनका समर्थन नहीं करेगा। वे लोग कांग्रेस के साथ दगा करके गए हैं। उन्हें कांग्रेस का कार्यकर्ता और जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीं, सीएम पद के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होता है, वह कहीं न कहीं मुखिया भी होता है। ऐसे में उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है। मध्यप्रदेश में नि:संदेह कमलनाथ मुख्यमंत्री का कांग्रेस की तरफ से चेहरा होंगे।

 मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि अधिवेशन में कई अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में जनता बदलाव का मूड बना चुकी है। बीजेपी सरकार की विकास यात्रा उनकी फजीहत यात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस इस बार चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस की सरकार बनाना मध्यप्रदेश में तय है।

Exit mobile version