Site icon अग्नि आलोक

बांग्लादेश में महिला पर हमले की फोटो बंगाल हिंसा से जोड़कर वायरल

Share

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा से जोड़कर, सोशल मीडिया पर एक घायल महिला की पुरानी फोटो को फिर से शेयर किया जा रहा है.

हालांकि, हमने पाया कि ये घटना बंगाल में नहीं, बल्कि नवंबर 2020 में बांग्लादेश के चटगांव में हुई थी.

दावा

फोटो शेयर कर दावे में लिखा जा रहा है: “आबरू लूट गयीं बंगाल की…क्या ये महिला नहीं, क्या बंगाल की बेटी नहीं, क्या बंगाली और महिला केवल ममता ही है । धिक्कार उन को जो महिला है और ममता का अब भी बेशर्मी से समर्थन कर रही है

(नोट: ये फोटो आपको विचलित कर सकती हैं)

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फोटो को इसी दावे के साथ शेयर किया है. इनके आर्काइव आप यहांयहां और यहां देख सकते हैं.

Exit mobile version