मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में बड़ा रोड शो किया. इंदौर में विधानसभा की कुल 9 सीटें हैं और पीएम मोदी का यह रोड शो इन सभी सीटों पर असर दिखा सकता है. पीएम मोदी का यह रोड शो खुली जीप में हुआ. इंदौर में रोड शो से पहले पीएम मोदी शाजापुर में एक रैली को संबोधित किया.मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में बड़ा रोड शो किया. रोड शो शुरू करने से पहले पीएम मोदी सबसे पहले इंदौर के बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का दर्शन किया इसके बाद खुली जीप में सवार होकर आगे बढ़े. पीएम मोदी का यह रोड शो करीब डेढ़ किमी लंबा था. पीएम खुली जीप में सवार होकर सड़क किनारे खड़े समर्थकों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते दिखे.
इंदौर में हुए रोड शो में पीएम नरेंद्र मोदी खुली जीप में नजर आए। उनके साथ जीप में मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सवार थे। जैसे ही पीएम मोदी बड़ा गणपति पहुंचे, उनकी अगवानी स्थानीय नेताओं ने की। इस दौरान केवल क्षेत्र क्रमांक एक से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। लेकिन वह भी जीप में सवार नहीं थे। पीएम ने सबसे पहले बड़ा गणपति मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद रोड शो पर निकले। इससे पहले मंगलवार को पीएम एमपी के बैतूल, शाजापुर और झाबुआ जिले में जनसभा के लिए पहुंचे थे।
पीएम मोदी के रोड शो को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बीजेपी नेताओं की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई थी। कुछ नेताओं को पीएम की अगवानी का जिम्मा सौंपा गया था तो कुछ को बड़ा गणपति और राजवाड़े पर स्वागत की जिम्मेदारी दी गई थी। बड़ा गणपति पर कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन समेत अन्य नेता मौजूद रहे। जैसे ही पीएम रोड शो करते हुए राजवाड़े पहुंचे।
उस दौरान जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों ने पीएम से मुलाकात की। फिर पीएम ने अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके वे सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। पीएम के लौटते समय भी कोई नेता उनके साथ नहीं था। पीएम के जाने के बाद कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला सहित अन्य उम्मीदवार राजवाड़े पर ही लोगों से मिलते जुलते नजर आए। पीएम के जाने के करीब आधे घंटे बाद वीडी शर्मा इंदौर से रवाना हुए।
हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए मोदी
पीएम पूरे रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए। वहीं, सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। रोड शो करीब एक घंटे तक चला। रोड शो के रूट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।
पीएम मोदी का रोड शो इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से शुरू होकर इंदौर की विधानसभा चार होते हुए इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन पर जाकर खत्म हुआ। मोदी का रोड शो सबसे ज्यादा इंदौर एक में हुआ। बड़ा गणपति से लेकर खजूरी बाजार तक का आधार हिस्सा यानी लगभग एक किमी का क्षेत्र इंदौर एक में आता है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय हैं।
उनका मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से है। जबकि खजूरी बाजार से राजबाड़ा तक का 300 किमी का हिस्सा इंदौर तीन में आता है। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी गोलू शुक्ला हैं। कांग्रेस से पिंटू जोशी मैदान में हैं। यह दोनों सीट हॉट सीट मानी जा रही है। वहीं, गोराकुंड चौराहे के पास जाने वाली गली का इलाका पूरा क्षेत्र इंदौर चार में आता है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश में 50 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. मध्य प्रदेश में भी यही हाल था. बीच में 15 महीने के लिए इनको सत्ता क्या मिल गई इन्होंने बीजेपी सरकार की ओर से गरीबों के लिए शुरू की गई योजना को बंद कर दिया. केंद्र सरकार की योजनाओं का राज्य की जनता को लाभ नहीं मिलने दिया था.
‘आपका सपना ही मोदी का संकल्प है’
पीएम मोदी ने कहा, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है. सबके सपने तभी साकार होंगे जब भारत विकसित होगा, इसके लिए मध्य प्रदेश का विकसित होना बहुत आवश्यक है. कांग्रेस कभी भी मध्य प्रदेश के तेज विकास की गारंटी नहीं दे सकती है. कांग्रेस का रिकॉर्ड है कि वो जहां-जहां आई है वहां-वहां भ्रष्टाचार और क्राइम बढ़ा है और उस राज्य की अर्थव्यस्था चौपट हो गई.
कांग्रेस पर बरसे पीएम
पीएम ने कहा, कांग्रेस जब तक सत्ता में तब तक आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों से केवल भुखमरी की खबरें आती थीं. कुपोषित बच्चों की तस्वीर सामने आती थी. कांग्रेस के नेता गरीबों की झोपड़ी में जाकर फोटो खिंचवाते थे, उनकी गरीबी व बेहाली दिखाते थे और एक बार उनकी तस्वीर चमक गई तो गरीबों को भूल जाते थे. ये ड्रामा नाना ने भी किया, दादी ने भी किया और पिता ने भी किया.
बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अब आखिरी दौर में है. राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. इस बार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही टक्कर है.

