Site icon अग्नि आलोक

बेंगलुरु में भविष्य निधि संगठन सोसाइटी में 70 करोड़ का घोटाला, पुलिस ने मारी छापेमारी

Share

बेंगलुरु में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की स्टाफ कोऑपरेटिव सोसाइटी में कथित 70 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. बुधवार को क्यूबन पार्क पुलिस ने आरोपियों के घरों में तलाशी ली. उन्होंने तलाशी वारंट लेकर सोना, नकदी, गाड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए. साथ हीं, राजा राम मोहन राय रोड पर रिचमंड सर्कल के पास स्थित सोसाइटी के ऑफिस से भी कई अहम दस्तावेज बरामद किए.

पुलिस ने सीईओ जी. गोपीनाथ, पूर्व अकाउंटेंट बीएल जगदीश की पत्नी लक्ष्मी आर, आरोपी नंबर 7, आरोपी नंबर 9 लिंगेगौड़ा और आरोपी नंबर 10 रामानुजा के घरों में तलाशी ली, जो राजराजेश्वरीनगर, जेपी नगर और अंजनापुरा में स्थित हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान कारें, दोपहिया वाहन, सोने के आभूषण, नकदी और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए.

इस मामले में गोपीनाथ और लक्ष्मी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे कुछ दिनों में अपराध जांच विभाग (CID) को सौंपा जा सकता है. यह कार्रवाई सीजे मुरलीधर की शिकायत के बाद शुरू हुई, जो सोसाइटी के अध्यक्ष और सेक्शन सुपरवाइजर हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि लगभग 300 कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों से जमा किए गए करीब 70 करोड़ रुपये का गलत इस्तेमाल किया गया है.

Exit mobile version