Site icon अग्नि आलोक

थाना गौतमपुरा द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले बदमाश को पकडा

Share

आरोपी के विरुद्ध चोरी नकबजनी के 18 अपराध है पूर्व से पंजीबद्ध**एक मोटरसाइकिल थाना सराफा इन्दौर से चोरी की गई*

शहर इदौर  में संपत्ति संबधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चोरी मे लिप्त आरोपीयो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गए है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में एसडीओपी  देपालपुर श्रीमती नीलम कनोज के निर्देशन में थाना प्रभारी गौतमपुरा भरत सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर कार्य मे लगाया था । जिन्होने आज दिनांक 02.10.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर सूचना कि तस्दीक करते हमराही बल कि मदद से मोटर सायकिल (1) होरो होण्डा सीडी डीलक्स MP09 MG 5755(2) होण्डा शाइन MP09 QE 1557 को *मनोज पिता प्रकाश उम्र 45 साल जाति दर्जी निवासी कृष्ण धाम कालोनी देपालपुर* के कब्जे से जप्त किया गया      उक्त कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौतमपुरा भरत सिंह ठाकुर सउनि भेरू सिंह डामर सउनि लक्ष्मण सिंह, आरक्षक दीपेंद्र  , दुर्गेश, जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Exit mobile version