Site icon अग्नि आलोक

पुलिस की होली:महिला पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल,एसीपी राजेश हिंगणकर भी खूब थिरके

Share

इंदौर

इंदौर में होली के दूसरे दिन पुलिस अफसरों द्वारा होली मनाई जाती है। गुरुवार को DRP लाइन में पुलिस कमिश्नर की ओर से होली मिलन आयोजित किया गया। यहां शहरभर के पुलिस अफसर इकट्‌ठा हुए। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ ढोल की थाप पर अफसर खूब थिरके। इधर, महिला पुलिसकर्मी ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पुलिसकर्मियों ने यहां पानी की बौछारो के बीच खूब मस्ती की।

कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्र ने गुरूवार को DRP लाईन में पुलिसकर्मियों के लिये होली का आयोजन रखा। जिसकी तैयारी आरआई जयसिंह तोमर के हाथों में दी गई। सुबह से ही यहां अफसरों ने एक दूसरे को अलग-अलग रंगों की गुलाल के टीके लगाए। जिसमें गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इसी के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने भी एक दूसरे पर गुलाल उड़ाई। यहां अफसरों के साथ पुलिसकर्मी और महिला पुलिस भी ढोल की थाप पर खूब थिरके। फिल्मी गानों के बीच होली के रंगों का आनंद लिया गया। यहां पुलिस के वाहन से पानी भी उड़ाया गया। अफसरों ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।

शांतिपूर्ण त्यौहार को लेकर सभी को दी बधाई
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने होली के त्योहार के बीच शब ए बरात आने के साथ पूरा त्योहार सौहार्द्रपूर्ण और शांति से निपटने को लेकर अफसर और पुलिसकर्मियों के बधाई दी। उन्होंने इस दौरान पुलिस डिपार्टमेंट के सभी परिवारों को भी होली को लेकर बधाई दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।

एसीपी राजेश हिंगणकर भी होली के दौरान खूब थिरके।

सभी अफसरों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और शुभकामनाएं दी।

पुलिसकर्मियों ने जमकर भांगड़ा भी किया।

Exit mobile version