अग्नि आलोक

नर्मदा बचाओ आंदोलन द्वारा पोलखोल कार्यक्रम

Share

नर्मदा बचओ आन्दोलन  तत्वधान में  अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, संयुक्त किसान मोर्चा बैनर तले केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की पोलखोल आज पूरे देश कि जा  रही है। आज नर्मदा बचाओ आंदोलन द्वारा पोलखोल कार्यक्रम  पिछोड़ि से शुरू होकर बड़वानी झंडा चौक में सभा की गई।

राजेन्द्र मण्डलोई, किसान के साथ सरकार द्वारा विश्वासघात कर रही है पर बात रखी, मनेंद्र सिंह राय जी भी आज किसानों के साथ फसल उपज दाम में  किस तरह छलावा कर रही है उसपर बात रखी। हमारे मुख्य अतिथि डी पी धाकड़ जी रतलाम से भी दिल्ली में 13 महीनों के संघर्ष के बाद सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया था लेकिन केंद्र सरकार ने एक भी वादा पूरा नही किया है, इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का ग्यारंटी कानून लेने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।तभी हम अपना अधिकार ले पाएंगे। अंत मे नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर जी बात रखी और किसानों फसल उपज दाम कितना मिलना चाहिये । उसका पूरा ब्योवरा दिया और जाहिर किया फसलों का दाम। यहां से आगे लोनसरा के लिये , आगे अंजड़, दावंना ठीकरी तक जाएगी।कौन बनाता हिंदुस्तान, भारत का मजदूर किसान।

Exit mobile version