Site icon अग्नि आलोक

गंदगी का साम्राज्य बना तालाब घाट

Share

देपालपुर ,भूरा धाकड। तालाब के घाट की दुर्दशा एवं गंदगी का साम्राज्य देपालपुर स्थानीय बनेडिया तालाब के घाट पर एक समय ऐसा था कि यहां पर तालाब का साफ स्वच्छ पानी रहता था, वह नगर के लोग कपड़े धोने व नहाने के लिए आया जाया करते थे। लेकिन आज इस घाट की ऐसी दुर्दशा है कि जहां तहां से टूट रहा है, पूरे नगर की ड्रेनेज नालियों का पानी घाट पर आ रहा है व जलकुंभी कचरा प्लास्टिक आदि का पूरे घाट पर गंदगी पसरी नजर आती है साथ ही कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। इस तालाब का संचालन संधारण जल संसाधन विभाग द्वारा किया जाता है और पट्टे पर जमीन देकर लाखों रुपए की आय होती है। इसके विकास पर भी विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन इसके घाट की व्यवस्था दयनीय होती जा रही है। इसको देखने वाला विभाग के किसी जवाबदार अधिकारी ने आने की कोशिश नहीं की यहां पर एक और हनुमान जी का मंदिर है तो दूसरी तरफ शिव मंदिर लेकिन यहां की गंदगी देखकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा। यदि स्थानीय नगर पंचायत भी ध्यान दें तो इसकी साफ-सफाई करवा सकती है कहने को जल संसाधन मंत्री इसी जिले से हैं और सांवेर विधानसभा यहां से 30 किलोमीटर पर है जल संसाधन विभाग के अधिकारी अपनी परिसंपत्ति का कितना ध्यान रखते हैं यह किसी से प्रमाणित हो जाता है।

Exit mobile version