आगरा । वरिष्ठ समाजसेवी एवं पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट के एडीटर इन चीफ प्रदीपजी पाल का हाल ही में लखनऊ से आगरा पहुंचने पर आगरा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री एन.एस. हिन्दवाल तथा श्री चन्द्रवीर बघेल द्वारा फूलमालायें पहनाकर हार्दिक स्वागत किया।
उसके पश्चात प्रदीपजी आगरा के ट्रान्स यमुना कालोनी में स्थित युवा एन्कर श्री कान्हा धनगर द्वारा संचालित कान्हा का पन्ना न्यूज चैनल के आफिस पर पहुंचे। प्रदीपजी का फूलमालाओं से आपकी पूरी युवा मीडिया टीम श्री संजू धनगर, श्री नरसी धनगर आदि द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।
श्री कान्हा धनगर ने प्रदीपजी का प्रेरणादायी इण्टरव्यू लेकर यूट्यूब पर लोड किया। इस प्रेरणादायी इण्टरव्यू को देश भर में शेयर किया गया। इस इण्टरव्यू के देश भर में पारिवारिक एकता, विश्व एकता, वसुधैव कुटुम्बकम्, वोटरशिप, क्वालिटी एजुकेशन का विचार प्रसारित हुआ।
आगरा के प्रसिद्ध जादूगर कृष्णा धनगर ने जादू के करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रसिद्ध युवा डा. जितेन्द्र धनगर से उनके क्लीनिक में जाकर मुलाकात करके पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया।
प्रदीपजी पाल का आगरा में भव्य स्वागत

