Site icon अग्नि आलोक

प्रधुम्न सिंह तोमर ने बंगले में लगाई शिकायत पेटी, कांग्रेस बोली- ‘ड्रामा’ कर रहे ऊर्जा मंत्री

Share

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर रू की है. मंत्री तोमर ने ग्वालियर स्थित अपने सरकारी बंगले पर भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पेटी लगाई है. आम जनता बिजली संबंधी काम न होना, अफसरों की रिश्वत डिमांड सहित अन्य शिकायतें इस पेटी में लिखकर डाल सकती है. महीने में एक बार पेटी खुलेगी. शिकायतों पर मंत्री फौरन कार्रवाई करेंगे.

भ्रष्टाचार की शिकायत पेटी में करो

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने बुधवार को एक नई पहल शुरू की है. मंत्री तोमर ने रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी बंगले पर “भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पेटी” लगाई है. इस शिकायत पेटी के जरिए आम जनता अपनी शिकायत ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा सकती है. बंगले की गेट पर लगी ये शिकायत पेटी महीने में एक बार खोली जाएगी. इसमें जो भी शिकायतें मिलेंगी, उनको खुद मंत्री प्रधुम्न सिंह देखेंगे. शिकायत सही होने पर फौरन कार्रवाई होगी. प्रधुम्न सिंह तोमर ने पेटी लगाने के दौरान कहा कि वो और उनकी सरकार भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है. बिजली विभाग या अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अगर जनता का काम लटकाते हैं, या रिश्वत मांगते हैं, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाएगी

महीने में एक बार खुलेगी पेटी

मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के बंगले पर लगी ये पेटी महीने में एक दिन खोली जाएगी. मंत्री प्रधुम्न के मुताबिक, उनकी जनता के काम हर हाल में समय पर और बिना भ्रष्टाचार के होना चाहिए इसलिए, ये शिकायत पेटी लगाई है. जनता इसमें गुमनाम तरीके से भी शिकायत करेगी तो भी जांच और सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उधर, कांग्रेस ने मंत्री की शिकायत पेटी पर तंज कसा है. कांग्रेस का कहना है कि शिकायत पेटी मंत्री की नौटंकी भर है. मंत्री अपने विभाग और खुद की खामियां धुपाने के लिए शिकायत पेटी लगाने का नाटक कर रहे हैं.

Exit mobile version