Site icon अग्नि आलोक

अमेरिका में 67 साल बाद किसी महिला को मृत्युदंड की तैयारी

Share

मिशन (अमेरिका),

अमेरिकी सरकार ने मिसूरी में रहने वाली एक गर्भवती महिला की हत्या करने के बाद उसके गर्भ से बच्ची को निकालकर अपने कब्जे में ले लेने की दोषी कनसास की निवासी एक महिला को मौत की सजा देने की तैयारी पूरी कर ली है। अमेरिका में लगभग सात दशक के बाद किसी महिला कैदी को मृत्युदंड दिया जाना है। लीजा मोंटगोमेरी को इंडियाना के तेर्रे हाउते में एक केन्द्रीय कारागार में मृत्युदंड दिया जाना है। उसे नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ लेने से 8 दिन पहले मौत की सजा दी जानी है, जो कि मौत की सजा के खिलाफ रहे हैं। मामला 16 साल पुराना है। 16 दिसंबर 2004 को मोंटगोमेरी एक कुत्ते को गोद लेने के लिये कनसास के मेलवर्न से मिसूर कस्बे के स्किडमोर में कुत्ता विक्रेता बॉबी जो स्टिनेट के घर गई थी। वहां उसने रस्सी से गला दबाकर स्टिनेट की हत्या कर दी। फिर महिला का पेट चीरकर उससे बच्ची को निकाला और फरार हो गई। अगले दिन उसे गिरफ्तार कर नवजात बच्ची को मुक्त लिया गया था। उस बच्ची का नाम विक्टोरिया जो है, जो अब 16 साल की हो चुकी है

Exit mobile version