कृषि महाविद्यालय की जमीन बचाने के लिए चल रहे छात्र आंदोलन का संयुक्त किसान मोर्चा ने किया समर्थन
*योगेंद्र यादव ,मेघा पाटकर, डा.सुनीलम, बादल सरोज सहित कई नेताओं ने आने की स्वीक्रृति दी * धार झाबुआ अलीराजपुर बड़वानी खरगोन देवास उज्जैन से भी किसान और बेरोजगार सम्मेलन में शामिल होंगे
*सम्मेलन की तैयारी के लिए विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई*
*इंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा की इंदौर इकाई द्वारा इंदौर में 10 अगस्त को जय जवान जय किसान सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई है इस संबंध में आज संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हुए किसान संगठनों एवं इंदौर जिले में सक्रिय किसान संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में रामस्वरूप मंत्री एवं बबलू जाधव ने अभी तक की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन 10 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा । पूरे जिले सहित आसपास के जिलों में सम्मेलन के लिए संपर्क अभियान किया जा रहा है। जिसके उत्साहजनक नतीजे सामने आए हैं। सम्मेलन में भाग लेने के लिए धार, झाबुआ, अलीराजपुर ,बड़वानी ,खरगोन, उज्जैन, देवास सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान और बेरोजगार नौजवान के भागीदारी करने के लिए आने की सूचना है।
सम्मेलन में आने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के वर्किंग ग्रुप के सदस्य योगेंद्र यादव, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव तथा मध्य प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष बादल सरोज,किसान नेता अनिल यादव , इरफान जाफरी, भगवान सिंह मीणा, बाबूसिंह राजपूत,आराधना भार्गव,प्रहलाददास बैरागी आदि ने आने की स्वीकृति दे दी है। योगेन्द यादव 9 अगस्त को शाम को इंदौर आएंगे । जबकि अन्य अतिथि 10 को सुबह इंदौर पहुंचेंगे ।
सम्मेलन में एमएसपी ग्यारंटी कानून बनाने ,अग्नीपथ योजना रद्द करने ,किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने ,इंदौर के 186 किसानों के बकाया पौने तीन करोड़ का भुगतान तत्काल किए जाने ,2019 से गेहूं और सोयाबीन का बकाया भावांतर राशि का भुगतान करने, इंदौर के कृषि महाविद्यालय की भूमि बचाने के लिए छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन मंडियों में चल रही तोल और मोल की लूट बंद करने, किसानों की जमीन अधिग्रहित किए जाने पर उन्हें तत्काल बाजार भाव से 4 गुना मुआवजा नगद भुगतान करने, ग्रामीण इलाकों में रह रहे खेत मजदूरों को स्थाई आवास उपलब्ध कराने तथा वर्तमान में रह रहे लोगों को बेदखल नहीं करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव , शैलेंद्र पटेल, अरुण चौहान,रामबाबू अग्रवाल, रूद्रपाल यादव, पूर्व पार्षद सोहनलाल शिंदे , किसान नेता सतीश नागर , हरि ओम सूर्य वंशी, प्रमोद नामदेव, लाखन सिंह डाबी राजू जरिया सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे । इंदौर के कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा महाविद्यालय की 147 एकड़ जमीन बचाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का संयुक्त किसान मोर्चा ने पुरजोर समर्थन किया है तथा इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी करने एवं सम्मेलन में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का निर्णय भी लिया ।
सभी उपस्थित लोगों ने सुझाव दिया कि सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए मंडियों सहित गांव गांव में संपर्क किया जाना चाहिए । अलग-अलग जत्थो के रूप में अभियान चलाया जाएगा तथा पर्चे, पोस्टर, फ्लेक्स आदि से भी सम्मेलन का प्रचार किया जाएगा । इसी के साथ सम्मेलन में भागीदारी के लिए बेरोजगार नौजवानों, भूतपूर्व सैनिकों और जिले में अन्य सक्रिय किसान संगठनों से भी संपर्क किया जाएगा ।
*रामस्वरूप मंत्री,*
*संयोजक, संयुक्त किसान मोर्चा* *इंदौर*
*9425902303*
*7999952909*
*बबलू जाधव*,
*प्रदेश अध्यक्ष,म.प्र.किसान* *मजदूर सेना*
*7999926797*





