Site icon अग्नि आलोक

पत्रकार वार्ता26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री से तिरंगा ध्वज लेकर मिलेंगे रिक्शा चालक,Bike taxi के विरुद्ध पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे,R.T.o हटाओ- परिवहन बचाओ

Share

इंदौर/श्रम आंदोलन संस्थापक राजेश बीड कर, इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के पंकज मालवीय ,विष्णु यादव ,तुलसीराम यादव ,अज्जू खान ने प्रेस वार्ता में बताया है कि पिछले 2 वर्षों से ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ऑनलाइन कंपनी ओला, जुगनू, रैपीडो ,उबेर, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन, व मध्य प्रदेश शासन के परिजन विभाग का उल्लंघन किया जाता रहा है वही दूसरी ओर इंदौर आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा उक्त कंपनियों से सांठगांठ कर ऑनलाइन कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैइंदौर में ऑनलाइन बाइक टैक्सी कंपनी है नियमों के विरुद्ध अपना व्यापार व्यवसाय संचालित कर रही है, यूपी, बिहार ,दिल्ली भोपाल रीवा सतना खंडवा व अन्य शहरों की मोटर साइकिल से महिला सवारियों को लाया ले जाया जाता है इन बाइक टैक्सियों को सवारी ले जाने का अधिकार नहीं है क्योंकि ना तो यह मोटरसाइकिल है कमर्शियल होती है और दुर्घटना की स्थिति में सवारियों को मुआवजा नहीं मिलता है साथी साथ ऐसे बाइक टैक्सी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन इन कंपनियों ने नहीं कराया है बाइक टैक्सी स्वयं के उपयोग के लिए चलाई जाए तो हमें एतराज नहीं है परंतु सवारी को बैठाकर यदि यात्रा कराई जाती है तो हम इसके विरोध में है लॉक डाउन के बाद ऑटो रिक्शा ड्राइवरों की स्थिति दयनीय हो गई है व्यापार व्यवसाय पहले से नाम मात्र का रह गया है विभिन्न स्तर पर मुख्यमंत्री से लेकर जिला कलेक्टर एवं सभी संबंधित विभागों को ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन के माध्यम से हमने अपनी बात रखी प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए बाइक टैक्सी में पर प्रतिबंध लगा दिया था, समय-समय पर बाइक टैक्सी के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई परंतु आरटीओ के नरम रुख एवं ऑनलाइन कंपनियों  के प्रति सहयोग का रवैया के चलते ऑनलाइन कंपनियों का कारोबार चालू हैऑनलाइन कंपनियां मोटर व्हीकल एक्ट एवं परिवहन विभाग के किसी भी आदेश को नहीं मानती है ऑटो रिक्शा का मीटर रेट शासन द्वारा तय किया जाता है परंतु ऑनलाइन कमियां मोबाइल ऐप के जरिए अपना स्वयं का मीटर चलाया जाता है जो नियम के विरुद्ध हैऐसे कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तुरंत इनकी एप्लीकेशन बंद की जाना चाहिएआरटीओ की हठधर्मिता के चलते यह कार्रवाई नहीं हो पा रही इससे हताश ऑटो रिक्शा ड्राइवर 26 जनवरी के दिन हाथों में तिरंगा लेकर प्रभारी मंत्री से मिलकर ज्ञापन देंगे एवं इंदौर शहर से परिवहन अधिकारी को हटाने की मांग करेंगेवर्तमान में 22500 ऑटो रिक्शा शहर में संचालित हैहमारी मांगे1. Bike taxi कंपनी की तुरंत एप्लीकेशन को प्रतिबंधित कर एफ आई आर दर्ज की जाए2. Online द्वारा संचालित कंपनियों का मीटर किराया शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार हो3. आरटीओ मैं हर कार्य के लिए रिश्वत ली जाती है से अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाए4. इंदौर में ऑटो रिक्शा चैनलों द्वारा मीटर किराए से ना चलने पर दंडात्मक कारवाई आरटीओ, यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा की जाए5. मॉल, हॉस्पिटल एवं नई विकसित कॉलोनियों के बाहर ऑटो रिक्शा स्टैंड का निर्माण किया जाए6. नई ऑटो रिक्शा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ रजिस्ट्रेशन ना किया जाएसभी मांगों को लेकर 26 जनवरी 8:00 बजे नेहरू स्टेडियम में प्रभारी मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा

Exit mobile version