भगवान महावीर 2550 निर्वाण वर्ष एवं मुनिकुंजर ज्येष्ठाचार्य 108 आचार्य आदिसागर अंकलीकर महाराज के 111 दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर परमपूज्य तपस्वीसम्राट् आचार्य श्री सन्मतिसागरजी महाराज के आशीर्वाद एवं चतुर्थ पट्टाधीश आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित आचार्य आदिसागर (अंकलीकर ) अंतर्राष्ट्रीय जागृति मंच मुंबई द्वारा जिनवाणी के प्रचार-प्रसार में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं मुनिकुंजर आचार्यश्री आदिसागर अंकलीकर परम्परा के उन्नयन में योगदान करने वाले विद्वानों, पत्रकारों, जैन विद्या के अनुसंधान कर्ताओं और समाजसेवा में तथा त्यागी – व्रती सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किये जाते हैं। पुरस्कार संयोजक डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ ने बताया कि (सीजन 13 ) सन् 2023 के प्रतिष्ठित पाँच अंकलीकर पुरस्कार निम्नांकित विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किये जायेंगे।

1. “आचार्य आदिसागर (अंकलीकर) विद्वत् पुरस्कार” पण्डित प्रो. वीरसागर जैन, दिल्ली, को, 2. “ आचार्य महावीरकीर्ति लोकसेवा विधिक पुरस्कार” न्यायमूर्ति विमला जैन, भोपाल, 3. ‘आचार्य विमलसागर शोधानुसंधान पुरस्कार’ डॉ. किरीट जैन गांधी, घाटोल (राज.), 4. ‘‘तपस्वीसम्राट् आचार्य सन्मतिसागर पत्रकारिता पुरस्कार’’ श्री शैलेन्द्र अप्रिय, अमर भारती, दिल्ली एवं 5. “प्रथमगणिनी आर्यिका श्री विजयमती त्यागी सेवा पुरस्कार” श्री दिगम्बर जैन महिला आश्रम विद्यालय एवं छात्रावास, सागर को प्रदान किये जायेंगे। इन पुरस्कारों के अन्तर्गत प्रत्येक पुरस्कृत विशिष्ट व्यक्तित्व को स्मृतिचिह्न, सम्मान पत्र, शॉलश्रीफल एवं इक्यावन हजार रु. की नक़द राशि प्रदान कर सत्कार किया जायगा।
यह पुरस्कार समर्पण समारोह दिनांक 29 नवम्बर 2023 बुधवार को ऋषभ विहार, दिल्ली में चतुर्थ पट्टाधीश आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में प्रदान किये जायेंगे।
इन पुरस्कारों के पुुण्यार्जक क्रमशः श्री जयंतीलाल जी भगवती जी विनोद जी रजावत परिवार उदयपुर, श्री सुमेरमल जी, अजयकुमार जी अरविन्द कुमार जी चूड़ीवाल परिवार, कोलकाता, श्री तेजपालजी सुरेन्द्र जी तलाटी परिवार, नरवाली उदयपुर, श्री नरेंद्र जी श्रीमती प्रेरणा जी श्री प्राशु जी परिवार सागवाड़ा राजस्थान, एवं श्री रिखबचंद जी अजित जी श्री कमल जी कासलीवाल परिवार सेलम हैं।
पुरस्कार प्रदानकर्ता संस्था आचार्य आदिसागर ( अंकलीकर ) अंतर्राष्ट्रीय जागृति मंच मुंबई के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने पुरस्कार प्राप्तकार्ताओं को अपनी शुभकामनायें ज्ञापित की हैं, उनमें प्रमुख हैं- अजीत जी कासलीवाल- अध्यक्ष, कमल जी कासलीवाल-कार्याध्यक्ष, जितुभाई शाह-महामंत्री, कल्याणमल जी तलवाड़िया-कोषाध्यक्ष, भगवती जी रजावत- उपाध्यक्ष, भरत जी मिंडा-उपाध्यक्ष एवं विशाल जी कराडिया उपाध्यक्ष|
-डॉ श्री महेंद्रकुमार ‘मनुज’