Site icon अग्नि आलोक

*त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने की भारतीय प्रवासियों से मुलाकात*

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन के पियार्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो (T&T) की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका पहला दौरा होगा और 1999 के बाद से प्रधानमंत्री स्तर पर T&T की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी पूरी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन के पियार्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 38 मंत्री और 4 सांसद पहुंचे।

अपनी मिट्टी छोड़ी लेकिन अपनी आत्मा नहींमोदी ने अपने संबोधन के दौरान त्रिनिदाद एवं टोबैगो में रह रहे भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने अपनी धरती छोड़ दी लेकिन अपनी आत्मा नहीं छोड़ी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने गंगा और यमुना को पीछे छोड़ दिया लेकिन अपने दिलों में रामायण को ले गए। उन्होंने अपनी मिट्टी छोड़ी लेकिन अपनी आत्मा नहीं। वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे। वे एक शाश्वत सभ्यता के संदेशवाहक थे।’’
भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वो समय अब दूर नहीं है कि जब कोई भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। हम अब तारों को सिर्फ गिनते नहीं हैं, आदित्य मिशन के रूप में उनके पास जाने का प्रयास करते हैं। हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं है। हम अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव बना रहे हैं।”  
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएंगे। भारत के विकास और प्रगति का लाभ सबसे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। भारत ने साबित कर दिया है कि हम गरीबों को सशक्त बनाकर गरीबी को हरा सकते हैं। 
रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसका त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व है। यहां, त्यौहारों और अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान अक्सर इस पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।”

 
Exit mobile version