अग्नि आलोक

*प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा सगाई:राहुल गांधी रह गए कुंवारे* 

Share

रेहान-अवीवा को लेकर रणथंभौर यूं ही नहीं गईं प्रियंका गांधी, डबल जश्न का है मौका, इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। रेहान वाड्रा ने सात साल से डेट कर रहे अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया। अवीवा ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी सहमति जता दी है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है। गौरतलब है कि रेहान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भांजे हैं। हालांकि राहुल गांधी ने अभी तक शादी नहीं की है। अब राहुल से पहले उनके भांजे ही फेरे लेने जा रहे हैं। रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार करेंगे। प्रियंका गांधी का परिवार रणथंभौर में है. यहां फैमिली नया साल मनाने पहुंचा है. इसके अलावा, यहां डबल जश्न का मौका है. प्रियंका के बेटे रेहान की अवीवा बेग से सगाई हुई. दिल्ली में रिंग सेरेमनी के बाद पूरा परिवार रणथंभौर आया. यहां गेट-टुगेदर होगा. यहां होटल के मालिक के बेटे का बर्थडे भी है. इसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को न्योता मिला है.

डबल जश्न की वजह क्या
दरअसल, प्रियंका गांधी समेत गांधी परिवार का रणथंभौर से काफी पुराना रिश्ता है. अक्सर गांधी परिवार स्पेशल मोंमेंट रणथंभौर में ही सेलिब्रेट करते आया है. चाहे परिवार में किसी का जन्मदिन हो या खुशी का कोई और क्षण. सेलिब्रेट करने की जगह भी रणथंभौर में तय है होटल शेर बाग.रणथंभौर टाईगर पार्क के साथ गांधी परिवार का इस होटल भी खास लगाव है. प्रियंका गांधी छुट्टियां बिताने अक्सर इसी होटल में आती हैं. होटल के मालिक जैसल सिंह की गांधी परिवार से ठीक-ठाक जान-पहचान और करीबी हो गई है. यही कारण है कि प्रियंका गांधी और अन्य लोग उनके निमंत्रण को टाल नहीं पाए. नए साल का मौका चुनने की एक वजह यह भी है.

प्रियंका गांधी की होने वाली बहू भी साथ में मौजूद हैं.

प्रियंका के बेटे और बहू के बीच इस पार्क का कनेक्शन
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और अवीवा का रणथंभौर टाइगर पार्क से खास रिश्ता है. दोनों के बीच दोस्ती इसी पार्क में गहरी हुई और प्यार में बदली. इस होटल में अक्सर वे परिवार के साथ पहले भी आ चुके हैं. दोनों को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का खास शौक है. इसे पूरा करने के लिए रेहान प्रियंका गांधी के साथ यहां एक दशक से आते रहे हैं, फिर दोस्ती होने पर अवीवा भी आने लगीं. दोनों के बीच दोस्ती हुई तो प्रियंका गांधी के साथ दोनो आते रहे. दोनों अक्सर पार्क में टाइगर की सफारी करते हैं, नेचर लुत्फ उठाते हैं और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते रहते हैं.

रेहान और अवीवा ने साथ में की सफारी
अब जब रेहान और अवीवा की सगाई हो चुकी है तो एक बार फिर दोनों अपनी जिंदगी के खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए उसी रणथंभौर में पहुंचे हैं. मंगलवार को भी रणथंभौर पार्क में दोनों टाइगर सफारी करते देखे गए. एक ही जीप में दोनों ने दोस्तों के साथ काफी देर तक पार्क में वक्त बिताया और सफारी की. हालांकि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी होटल शेर बाग में ही रहे. होटल के बाहर सुरक्षा कड़ी है और आज जश्न के माहौल को देखते हुए किसी को भी बिना सुरक्षा जांच के होटल तक पहुंचने की इजाजत नहीं है.

Exit mobile version