अग्नि आलोक

*मध्य प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों के तबादले, शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया, जनसंपर्क आयुक्त भी हटाए गए*

Share

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 14 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। इससे पहले सोमवार शाम ही राज्य के 20 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। अशोकनगर और धार जिले के एसपी को भी बदला गया है। IPS के ट्रांसफर के बाद अब IAS के तबादले किए गए हैं।

5 जिलों के कलेक्टर बदले

सोमवार देर रात जारी लिस्ट में पांच जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। नगर पालिक निगम इंदौर के आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही राघवेन्द्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है। आशीष तिवारी को कटनी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जयति सिंह को बड़वानी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, प्रीति यादव को आगर मालवा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

जनसंपर्क आयुक्त का भी तबादला

2006 बैच के आईएएस अधिकारी सुदामा खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। अभी वह सचिव मध्य प्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग तछा आयुक्त थे। उनके स्थान पर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को आयुक्त जनसंपर्क नियुक्त किया गया है।

किसे कौन सी जिम्मेदारी

  1. दीपक सक्सेना अपर सचिव, सह आयुक्त मध्य प्रदेश जनसंपर्क का प्रभार
  2. राघवेंद्र सिंह, जबलपुर कलेक्टर
  3. प्रीति यादव, कलेक्टर आगर मालवा
  4. राम अहिरवार, कमिश्नर जबलपुर नगर निगम
  5. आशीष सिंह, उज्जैन कमिश्नर
  6. शिवम वर्मा, कलेक्टर इंदौर
  7. दिलीप यादव, कमिश्नर नगर निगम इंदौर
  8. जयती सिंह, कलेक्टर बड़वानी
  9. सुदामा खांडे, आयुक्त इंदौर संभाग
  10. अभिषेक सिंह, सचिव मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग
  11. आशीष सिंह, सह आयुक्त उज्जैन संभाग
  12. गुंचा सनोबर, उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन
  13. आशीष तिवारी, कलेक्टर, कटनी
  14. परिक्षित संजयराव झाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण
  15. आशीष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमिश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।

Exit mobile version