Site icon अग्नि आलोक

*Putin की सबसे खतरनाक SPY हसीना एक बार फिर से एक्टिव* 

Share

मॉस्को: रूस जहां एक तरफ जंग के मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस देश के पावरफुल शख्सियतें झुकने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में पुतिन की एक खौफनाक हसीना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये हसीना जाग चुकी है और उसे रूस ने एक नया मिशन भी दे दिया है. ये और कोई नहीं बल्कि रूस की मशहूर जासूस एना चैपमैन हैं, जिनकी वापसी को लेकर चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं. ये वही जासूस हैं जिन्हें अमेरिका ने पकड़ लिया था लेकिन मजबूरी में छोड़ना भी पड़ा था.

कौन है Anna Chapman?
एना चैपमैन का असली नाम अन्ना रोमानोवा है, जो यूनाइटेड किंगडम की नगरिक हैं. वो साल 2010 में तब चर्चाओं में आ गई थीं, जब उन्होंने अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया था. वो रूस की स्लीपर सेल का हिस्सा थीं. बाद में उन्हें अमेरिका ने रूस वापस भेज दिया था. एना फिलहाल रूस में ही हैं और काफी समय से दुनिया की नजरों से गायब थीं.
Russian Spy को मिला नया मिशन
हाल ही में वो फिर से एक्टिव हुई हैं और उन्हें रूस ने नया मिशन दिया है. एना को अब रूसी खुफिया संग्रहालय का प्रमुख बना दिया गया है, जो रूस की प्रमुख खुफिया एजेंसी, SVR (पूर्व में KGB) से जुड़ा है.

बता दें कि एना 10 सालों से गायब थीं लेकिन 2020 में उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक्टिविटीज शुरू की थी. उन्होंने पिछले साल ही एक किताब भी पब्लिश की है, जिसका नाम 007: My Life as a Spy है. ये किताब उनकी जर्नी पर आधारित है, जिसमें उनके जासूसी मिशन के हिस्से हैं और गिरफ्तारी के किस्से भी हैं. किताब में एना ने बताया है कि वो बतौर रशियन इंटेलिजेंस एजेंट कैसे काम करती थीं और उन्होंने पश्चिमी देशों के साथ रूस के डिप्लोमैटिक रिश्तों के सीक्रेट भी शेयर किए हैं.

Exit mobile version