अग्नि आलोक

राधेश्याम पटेल ने कबड्डी मेट देने की घोषणा की*

Share

गौतमपुरा।देपालपुर विधानसभा के ग्राम पीरनलवासा में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *पूर्व जिला संघ अध्यक्ष राधेश्याम जी पटेल* सम्मिलित हुए।

आयोजकों व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया प्रतियोगिता का पहला मैच ग्राम कुलाला की टीम(पटेल क्लब) और पीरनलवासा की टीम ( बजरंग क्लब)की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए, आयोजक क्लब की मांग पर कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम पटेल जी ने कबड्डी मेट देने की महत्वपूर्ण घोषणा कू।

इस दौरान श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संसाधनों की कमी को दूर करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि यहाँ के युवा भी मैट पर अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन चौधरी,पूर्व सरपंच मांगू सिंह जी ग्राम पंचायत कमेटी अध्यक्ष दरबार सिंह जी वरिष्ठनेता सुंदरलाल जी खटोड,निर्भयसिंह जी सोलंकी,राजपालसिंह सोलंकी व समस्त ग्रामवासी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version