Site icon अग्नि आलोक

राहुल-प्रियंका से मिलने के बाद कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर; UP-पंजाब नहीं, नेशनल लेवल पर निभाएंगे रोल

Share

नई दिल्ली

नावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जब मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे तो देश की राजनीति में हलचल मच गई। बैठक में प्रियंका गांधी और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मौजूद थे। इस मुलाकात को लेकर कहा ये गया कि मामला पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और CM कैप्टन अमरिंदर के बीच चल रहे झगड़े का है। पर अब सामने आ रहा है कि प्रशांत किशोर यानी PK कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की प्लानिंग है कि PK नेशनल लेवल पर उसके लिए अहम रोल निभाएं।

PK के साथ मीटिंग में राहुल-प्रियंका ही नहीं, सोनिया भी मौजूद थीं
न्यूज पोर्टल एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में PK के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही है। सूत्र के मुताबिक मुलाकात में राहुल और प्रियंका ही नहीं, बल्कि सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। ये मीटिंग पंजाब के झगड़े या उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर नहीं, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर थी।

सूत्र ने बताया कि कांग्रेस ने इस मीटिंग में कुछ बड़ा प्लान किया है। पार्टी लोकसभा चुनावों में प्रशांत किशोर का बड़ा रोल चाहती है ताकि वह निर्णायक लड़ाई के लिए कांग्रेस को तैयार कर सकें।

PK बोले- जो कर रहा हूं, अब वो नहीं करना चाहता
इस मुलाकात को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी वो जो कर रहे हैं, आगे नहीं करना चाहते हैं। वो ये जगह छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने जीवन में एक ब्रेक लेना चाहते हैं और कुछ अलग करना चाहते हैं।

फिर ‘UP के लड़के’ के पास PK, क्या है गेम प्लान?

PK ने कहा था- विपक्षी मोर्चे को खड़ा करने में मेरा कोई रोल नहीं

Exit mobile version