Site icon अग्नि आलोक

जयानककड गांव के राजीव और अमित को मिला स्मृतिशेष डाँ अन्नपूर्णा भदोरिया साहित्य सम्मान

Share

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश
राष्ट्रीय मासिक पत्रिका आदित्य संस्कृति ने श्रेष्ठ साहित्य सृजन के लिए देश के विभिन्न प्रांतों के 100 साहित्यकारों को सम्मानित किया।उनमें से हिमाचल के कांगड़ा जिले के जयानककड गांव के राजीव डोगरा ‘विमल'( युवा कवि लेखक तथा भाषा अध्यापक) और अमित डोगरा (पीएचडी शोधकर्ता) को स्मृतिशेष डाँ अन्नपूर्णा भदोरिया साहित्य सम्मान 2020 के सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान संपादक भानु शर्मा तथा संरक्षक जगत शर्मा और अंशु शर्मा ने प्रदान किया। सम्मान मिलने पर राजीव और अमित के माता-पिता हंसराज कथा सरोज कुमारी ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा गांव के प्रधान चंदूलाल ने दोनों बच्चों तथा उनके माता पिता को हार्दिक बधाई और ऐसे ही अपने गांव अपने प्रदेश का नाम आगे लेकर जाने के लिए उत्साहित किया।

Exit mobile version