Site icon अग्नि आलोक

*राकेश टिकैत ने हमले के पीछे गैंग पर जताया शक*

Share

मुजफ्फरनगर में महापंचायत से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बयान जारी किया है. उन्होंने खुद के साथ हुई अभद्रता और धक्का मुक्की पर कहा है कि इसके पीछे कोई गैंग है. उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली मे कुछ लोग माहौल खराब करने के उद्देश्य से मौजूद थे. जन आक्रोश रैली के दौरान जो भी हुआ उस पर पुलिस प्रशासन काम करें,पुलिस की चूक है या नहीं उसकी जांच हो.

किसान नेता ने कहा कि अपने ही घर (गृह जनपद) मे पहली बार हमारी साथ ऐसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था. महापंचायत को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि बड़ी संख्या मे किसानो की भीड़ जुटना शुरू हो गई, वही बड़ा निर्णय लिया जायेगा. इस दौरान राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के प्रकरण में सरकार कोई टाइट फैसला ले अगर हमारी जरूरत है तो हम साथ है.

Exit mobile version