Site icon अग्नि आलोक

भुगतान के लिए भटक रहे किसानों के पक्ष में आए राकेश टिकैत 
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को लिखेंगे चिट्ठी

Share

इंदौर । संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत से  गत दिवस खातेगांव में किसान संगठनों के प्रतिनिधि मिले और उन्हें इंदौर मंडी के 5 व्यापारियों द्वारा किसानों की फसल खरीदने के बाद करीब पौने तीन करोड़ रुपए का भुगतान नहीं करने और फिर फरार हो जाने की जानकारी दी। तथा उनसे हस्तक्षेप की मांग की । किसान संगठनों के मिले प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाने, शेलेन्द पटेल,,  लाखन सिंह डाबी रामस्वरूप मंत्री सहित कई  किसान नेता और कार्यकर्ता शामिल थे । प्रतिनिधिमंडल ने राकेश टिकैत को बताया कि 2019 से यह मामला विचाराधीन है। प्रदेश की अन्य मंडियों में बकाया भुगतान मंडी निधि से कर दिया गया है । लेकिन इंदौर मंडी में भुगतान नहीं होने से करीब 186 किसान भटकने को मजबूर है।
 किसान संगठनों ने राकेश टिकेत को इंदौर कलेक्टर द्वारा मंडी निधि से भुगतान करने के प्रस्ताव की प्रति भी दी प्रतिनिधि मंडल को श्री टिकैत  ने आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से चर्चा भी करेंगे और  उन्हे पत्र भी लिखेंगे और यदि सरकार ने इस संबंध में कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो फिर वह मध्य प्रदेश के किसानों को लेकर आंदोलन की रणनीति भी बना सकते हैं ।

Exit mobile version