Site icon अग्नि आलोक

कांग्रेस को छोड़कर बड़ा विपक्षी समूह नहीं बनने जा रहा राष्ट्र मंच: NCP

Share

नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार  के आवास पर मंगलवार को आयोजित राष्ट्र मंच की बैठक हुई. इस बैठक में तमाम विपक्षी नेता जुटे. इस बैठक के एक दिन पहले सोमवार को प्रशांत किशोर और शरद पवार की मुलाकात के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि पवार देश में तीसरे मोर्चे को तैयार करने की कवायद तेज करते हुए यह बैठक की गई. मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 2018 में यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रमंच का गठन किया था. सिन्हा अब टीएमसी के उपाध्यक्ष हैं.

एनसीपी प्रमुख के आवास पर हुई इस बैठक में यशवंत सिन्हा, पवन वर्मा, संजय सिंह, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, जस्टिस एपी शाह, गीतकार जावेद अख्तर, केटीएस तुलसी, करन थापर, एडवोकेट मजीद मेमन, सांसद वंदना चव्हाण, एसवाई कुरैशी, संजय झा, सुधेंदु कुलकर्णी, अर्थशास्त्री अरुण कुमार, प्रीतीश नंदी, नीलोत्पल बसु, जयंत चौधरी और घनश्याम तिवारी शामिल हुए.

>> एनसीपी नेता मजीद मेमन ने कहा कि बैठक के लिए कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल, डॉ अभिषेक मनु सिंघवी और शत्रुघ्न सिन्हा को आमंत्रित किया गया था. उनमें से कुछ वास्तविक कठिनाइयां बताकर शामिल नहीं हो सके. यह धारणा गलत है कि कांग्रेस को छोड़कर एक बड़ा विपक्षी समूह बनने जा रहा है.

>>मजीद मेमन ने कहा कोई राजनीतिक बहिष्कार नहीं है. हमने राष्ट्र मंच की विचारधारा को मानने वाले नेताओं को आमंत्रित किया है जिसमें सभी राजनीतिक दलों के नेता आ सकते हैं कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं है. मैंने व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस सदस्य को आमंत्रित किया.

>> एनसीपी नेता मजीद मेमन ने कहा कि यह बैठक राष्ट्र मंच के प्रमुख यशवंत सिन्हा ने बुलाई थी और राष्ट्र मंच के सभी संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं की मदद से बुलाई गई थी. कहा जा रहा है कि शरद पवार साहब बड़ा राजनीतिक कदम उठा रहे हैं और कांग्रेस का बहिष्कार कर दिया गया है.

>>एनसीपी नेता मजीद मेमन ने कहा कि मीडिया में ऐसा कहा जा रहा था कि राष्ट्र मंच की ये बैठक शरद पवार ने बीजेपी विरोधी राजनैतिक पार्टियों को एकजुट करने के लिए आयोजित की है. ये पूरी तरह से गलत है. मेमन ने कहा कि मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि यह बैठक पवार के घर पर हुई थी लेकिन उन्होंने इस बैठक को आयोजित नहीं किया था.

>> बैठक के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा कि ढाई घंटे तक चली इस बैठक में हमने कई मुद्दों पर चर्चा की.

>> बैठक के बाद सपा नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि देश के मुद्दों पर वैकल्पिक नजरिया देने के लिए  यशवंत सिन्हा टीम बनाएंगे.

>> मजीद मेमन ने कहा बैठक शरद पवार ने नहीं बल्कि यशवंत सिन्हा ने बुलाई थी.

>>बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के नेता घनश्याम तिवाड़ी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा  विजन सकारात्मक है, किसी पर हमला करना नहीं है. उन्होंने कहा कि हम इस राष्ट्र मंत्र पर और भी दलों को लाने का प्रयास करेंगे.

>> शरद पवार के आवास पर हो रही बैठक खत्म हो गई है.

>> पवार के आवास पर हो रही इस बैठक में 8 दलों के नेताओं ने शिरकत की. इसमें एनसीपी, टीएमसी, सीपीएम, सीपीआई, आप, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आरएलडी, समाजवादी पार्टी के नेता शामिल रहे.

>>बैठक के लिए पहुंचे सीपीआई के सांसद बिनॉय विस्वम ने कहा कि- “यह विफल हो चुकी सबसे नफरत वाली सरकार के खिलाफ सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक वाम ताकतों का एक मंच है. देश को बदलाव की जरूरत है. लोग बदलाव के लिए तैयार हैं.”

>> बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा, गीतकार जावेद अख्तर, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला इस बैठक के लिए शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं.

Exit mobile version