Site icon अग्नि आलोक

बदहाल यातायात…..इंदौर में अभी तक2150 ड्राईविंग लाइसेंस निरस्ती की सिफारिश

Share

इंदौर

बदहाल यातायात सुधार के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे है। चालानी कार्रवाई के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने 2150 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस कैंसिल करने के लिए परिवहन विभाग को भेजे है। पिछले कुछ दिन में ही ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई से 15 लाख रुपए जुर्माना वसूला है।

DIG मनीष कपूरिया के निर्देश का पालन नहीं करने पर ASP ट्रैफिक रंजीत सिंह देवके ने बैठक लेकर सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि ज्यादा से ज्यादा चालानी कार्रवाई की जाना चाहिए। वह भी शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने व रॉग साइड जाने वाले वाहन चालकों पर प्रतिदिन कार्रवाई की जाए। इस बैठक का असर यह हुआ कि ट्रैफिक अफसरों की फौज ने 3500 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 15 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूली है।

DSP ट्रैफिक उमाकांत चौधरी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विगत सप्ताह में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार से चलने वालों, वनवे का उल्लंघन कर रॉग साइड चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ओवर स्पीड से चलने वाले 175 वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 50 चालकों के विरुद्ध तथा 300 से ज्यादा वनवे का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

ASP ट्रैफिक देवके ने चालानी कार्रवाई कम होने पर जो नाराजगी जाहिर की थी, उसका असर यह हुआ कि यातायात के नियमों के उल्लंघन में 3500 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 15 लाख जुर्माना किया गया। कई वाहनों को जब्त कर न्यायालय में प्रकरण भेजे। जनवरी से अभी तक 2150 लोगों के लाइसेंस कैंसिल कार्रवाई हेतु RTO भेजे गए। इसमें शराब पीकर वाहन चलाना, ओवर स्पीड में वाहन चलाना, रेड लाइट जंप इन और मोबाइल पर बात करने वालों के लाइसेंस कैंसिल की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। इंदौर ट्रैफिक पुलिस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के द्वारा लगातार नियमों की जागरूकता के संबंध में विभिन्न ऑडियो वीडियो एवं पोस्टर के माध्यम से मुहिम चलाई जा रही है। DIG मनीष कपूरिया के द्वारा स्वयं इस संबंध में मॉनीटरिंग की जा रही है।बदहाल यातायातबदहाल यातायातबदहाल यातायात

Exit mobile version