Site icon अग्नि आलोक

MP में कोरोना के सभी प्रतिबंध हटे:शादी में मेहमानों की लिमिट खत्म, 100% क्षमता से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज; नाइट कर्फ्यू भी आज रात से हटा

Share

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लागू किए गए सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। शादी में मेहमानों की संख्या की लिमिट खत्म कर दी गई है। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और कोचिंग क्लासेस भी 100% क्षमता से खुल सकेंगे। CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सभी प्रतिबंध हटाने के आदेश दिए। यह आज से ही लागू होंगे।

प्रदेश के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक मेले भी हो सकेंगे। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चल समारोह भी निकाले जा सकेंगे, हालांकि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी रहेगा। वहीं, रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया है।

CM शिवराज सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग समेत सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियों की शर्त के साथ प्रतिबंध हटाए गए हैं। नाइट कर्फ्यू 17 नवंबर से ही समाप्त किया जा रहा है।

शादी की खुशियां होंगी दोगुनी
पिछले साल कोरोना की वजह से लंबे समय तक मेहमानों की संख्या सीमित रही। शुरुआत में संख्या 50 थी। बाद में यह 100 कर दी गई। 6 अक्टूबर को गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए शादी में मेहमानों की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी थी।

भोपाल टेंट-लाइट, कैटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन रिंकू भटेजा ने बताया कि देवउठनी एकादशी से शादियां शुरू हो गई हैं। 13 दिसंबर के बीच लगातार 16 मुहूर्त हैं। करीब 3 हजार जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। सरकार ने सभी रोक हटा दी है। यह अच्छा निर्णय है। इससे शादी की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

सरकार ने ये छूट दी, नियमों का पालन भी जरूरी रहेगा

स्विमिंग पूल खोलने का निर्णय भी लिया
सरकार ने स्विमिंग पूल खोलने का निर्णय भी लिया है। अब तक स्विमिंग पूल खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए खोले जा रहे थे। अब सभी लोग यहां जा सकेंगे। इसके अलावा जिम और सिनेमाघर भी 100% क्षमता से खुलेंगे। इन्हें अब तक 50% क्षमता से खोलने की छूट दी गई थी।

UP, राजस्थान और उत्तराखंड पहले ही हटा चुके प्रतिबंध

MP सरकार ने प्रदेश में लगे सभी कोरोना प्रतिबंध हटा दिए हैं। इनमें शादी में मेहमानों की संख्या में छूट से लेकर स्कूल-कॉलेज, जिम, सिनेमाघर, क्लब, रेस्टोरेंट, योगा सेंटर आदि 100% क्षमता से खोलने और नाइट कर्फ्यू हटाने पर भी फैसला लिया गया है, लेकिन मध्यप्रदेश से पहले UP, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश जैसे बड़े स्टेट पहले ही प्रतिबंध हटा चुके हैं। वहां नाइट कर्फ्यू भी लागू नहीं किया। ऐसे में व्यापारी लंबे समय से सभी प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे।

ये राज्य पहले हटा चुके प्रतिबंध

कांग्रेस ने पूछे सवाल

इधर, सभी प्रतिबंध हटने को कांग्रेस मुद्दा बना रही है। पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट किया है। जिसमें बिना तैयार के प्रतिबंध हटाने की बात कही गई है। उन्होंने शिवराज सरकार से सवाल भी पूछे हैं।

मध्यप्रदेश से कोरोना के प्रतिबंध हटाए जाने के संबंध में 17 नवंबर को गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया।

Exit mobile version