Site icon अग्नि आलोक

प्रसिद्ध पर्यावरणविद और गांधीवादी विचारक कुट्टी मेनन का निधन

Share

जैविक कृषि के जानकार और गांधीवादी विचारक कुट्टी मेनन का इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था

इंदौर: जैविक कृषि के जानकार और गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन का इंदौर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन देर रात तक स्थिति में कोई सुधार ना होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, लेकिन फिर भी उन्हे नहीं बचाया जा सका.

सरकार ने किया था पद्मश्री से सम्मानित

टी जी के उर्फ थाचेरील गोविंदन कुट्टी मेनन जैविक कृषि के जानकार और गांधीवादी विचारक थे. कुट्टी मेनन को उनकी सेवाओं के कारण और 1991 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से विभूषित किया गया था. इसके पहले उन्हें इंदौर में कस्तूरबा गांधी के नाम पर स्थापित कस्तूरबा ग्राम में उनके जैविक खेती और पर्यावरण मित्र सिंचाई में किये गए योगदान के लिए 1989 में प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. बता दें कि मूलतः केरल के थ्रीशुर जिले के कोडुंगलुर कस्बे में 1940 में जन्में मेनन एक बार इंदौर आये तो फिर यहीं के होकर रह गए.

Exit mobile version