Site icon अग्नि आलोक

*गणतंत्र दिवस परेड के टिकट आज से; फ्रांस और लक्जमबर्ग की छह दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर*

Share

कैलिफोर्निया में भारी बारिश और ऊंची ज्वार से बाढ़, सड़कें बंद; नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप,मंत्री सोनोवाल के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त; ईसी ने बदसलूकी पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

रक्षा मंत्रालय ने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और अन्य समारोहों के लिए रविवार को टिकटों की बिक्री का एलान किया। 26 जनवरी की मुख्य परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकटों की बिक्री पांच जनवरी से शुरू होगी। यह बिक्री 14 जनवरी तक जारी रहेगी। टिकट  सुबह नौ बजे से खरीदे जा सकते हैं।  उनकी कीमत 20 से 100 रुपये के बीच तय की गई है। 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के टिकट 20 रुपये में मिलेंगे, जबकि 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के  टिकट की कीमत 100 रुपये है। टिकट ऑनलाइन आमंत्रण पोर्टल www.aamantran.mod.gov.in से खरीदे जा सकते हैं। 

उत्तरी कैलिफोर्निया में शनिवार को भारी बारिश और बेहद ऊंची ज्वार (किंग टाइड्स) के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह स्थिति पिछले करीब 20 वर्षों में सबसे गंभीर मानी जा रही है। बाढ़ की वजह से कई सड़कें बंद करनी पड़ीं और पानी में फंसी गाड़ियों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मैरिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार, सॉसलिटो से सैन राफेल तक करीब 24 किलोमीटर लंबे इलाके में सड़कें पानी से भर गईं। कई जगहों पर पानी की ऊंचाई तीन से चार फीट तक पहुंच गई, जिससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्रभावित इलाके मैरिन काउंटी में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक पानी कम न हो जाए, घरों में ही रहें। कुछ लोग सामान्य तौर पर सड़क रहने वाले इलाकों में कयाक चलाते नजर आए, जबकि कई लोग घुटनों तक पानी में चलकर बाहर निकले। सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र के लिए शनिवार दोपहर तक बाढ़ की चेतावनी और रविवार दोपहर तक बाढ़ की सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि किंग टाइड्स तब आती हैं जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं और चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे समुद्र का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है।

फ्रांस और लक्जमबर्ग की छह दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को फ्रांस और लक्जमबर्ग की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। इस दौरान वह दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर उच्चस्तरीय बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, पेरिस में जयशंकर फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और फ्रांस के विदेश मंत्री जां नोएल बारो के साथ वार्ता करेंगे। इन चर्चाओं में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार किया जाएगा। जयशंकर की फ्रांस यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को सैन्य अभियान में पकड़े जाने को लेकर चिंता जताई जा रही है। जयशंकर अगले महीने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। राष्ट्रपति मैक्रों एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले हैं।

फ्रांस में जयशंकर फ्रेंच एंबेसडर्स कॉन्फ्रेंस को भी करेंगे संबोधित
फ्रांस प्रवास के दौरान विदेश मंत्री 31वें फ्रेंच एंबेसडर्स कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इस मंच से वह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सहयोग पर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे। फ्रांस के बाद जयशंकर लक्जमबर्ग जाएंगे। वहां वह ग्रैंड डची ऑफ लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

असम चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बनीं प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार रात पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए समितियों के गठन का एलान किया। अन्य राज्यों में, मधुसूदन मिस्त्री केरल, टीएस सिंह देव तमिलनाडु एवं पुडुचेरी और बीके हरिप्रसाद पश्चिम बंगाल की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख होंगे। गौरतलब है कि असम में चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

जुलूस के दौरान रथ पर पथराव, इलाके में तनाव
बंगलूरू में रविवार रात यहां के जगजीवन राम नगर इलाके में उस समय तनाव फैल गया, जब स्थानीय ओम शक्ति मंदिर से निकल रहे धार्मिक जुलूस के दौरान देवी के रथ पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि जुलूस के दौरान रथ पर पत्थरबाजी की गई। आरोप है कि यह पथराव दूसरे समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में एक बच्चे के सिर में चोट आई है, जबकि एक युवती को भी सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद गुस्साए श्रद्धालु जगजीवन राम नगर पुलिस थाने के सामने इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए: सौगत रॉय
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि खेल और राजनीति को आपस में नहीं मिलाना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक कारणों से किसी खिलाड़ी को बाहर करने के विचार का विरोध किया है। यह बयान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है। बताया गया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऐसा करने का निर्देश दिया था।

इस मामले में जब सौगत रॉय से पूछा गया कि कुछ लोग मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए केकेआर की तरफ से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को चुनने का विरोध कर रहे हैं, तो उन्होंने इससे असहमति जताई। उन्होंने कहा कि मैं खेल में राजनीति मिलाने का समर्थन नहीं करता। केकेआर दुनिया भर से खिलाड़ी चुनती है, तो अगर उसने बांग्लादेशी खिलाड़ी चुना है, तो इसमें क्या गलत है? सौगत रॉय ने आगे कहा कि बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति को राजनीतिक तरीके से ही सुलझाया जाना चाहिए और क्रिकेट को इसमें नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखना ही सही है।

गांधीनगर में टाइफाइड का प्रकोप शाह का अधिकारियों को आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में टाइफाइड के 100 से अधिक संदिग्ध मामले मिलने के बाद अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कुछ दिन पहले गांधीनगर शहर के सेक्टर 24, 28 और आदिवाड़ा इलाके में पानी की पाइपलाइन में रिसाव के कारण टाइफाइड के संदिग्ध मामले सामने आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत के आदेश दिए हैं। अब तक टाइफाइड के 113 संदिग्ध मामले पाए गए हैं। इनमें से इलाज के बाद 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 94 का गांधीनगर सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांधीनगर से लोकसभा सांसद शाह, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, जिला कलेक्टर और नगर आयुक्त के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

आकाशवाणी गंगटोक और सीआरसी सिक्किम ने विश्व ब्रेल दिवस मनाया
नेपाली में विशेष ब्रेल समाचार बुलेटिन के प्रसारण के साथ आकाशवाणी के गंगटोक केंद्र और सिक्किम स्थित कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तीकरण क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी, सिक्किम) ने रविवार को विश्व ब्रेल दिवस मनाया। सीआरसी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन आता है। ब्रेल समाचार पश्चिम सिक्किम के ग्यालशिंग की दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सोनम दिकी भूटिया ने पढ़ा। विश्व ब्रेल दिवस आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सोनम दिकी भूटिया वर्तमान में सिक्किम सरकार के अधीन जेएनएमआई नामची में कार्यरत हैं। यह पहल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि दिव्यांगजनों की भावना का सम्मान करते हुए आकाशवाणी गंगटोक में इस तरह का प्रसारण पहली बार किया जा रहा है।

बल्लारी शहर हिंसा मामले में 26 आरोपी गिरफ्तार
बल्लारी शहर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्रूसपेट पुलिस स्टेशन में कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है। जांच के दौरान मिले सबूतों और वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 26 आरोपियों की पहचान की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन मामलों की जांच अभी जारी है।

ईडी की गिरफ्तारी के बाद IAS अधिकारी निलंबित
गुजरात सरकार ने IAS अधिकारी राजेंद्रकुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 2 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है।

गंगासागर मेला के लिए प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम
पश्चिम बंगाल के गंगासागर में लगने वाले गंगासागर मेले को लेकर प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए मेले से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

कर्नाटक : डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस अनिवार्य
कर्नाटक सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी डॉक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। चिकित्सा शिक्षा के प्रभारी और मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने रविवार को बताया कि यह फैसला पिछले महीने एक सड़क दुर्घटना में आईएएस अधिकारी महंतेश बिलागी के निधन के बाद लिया गया है। बिलागी के मामले में पदोन्नति के बाद सर्विस स्टेटस अपडेट न होने के कारण उनके परिवार को हकदार राशि से लगभग 50 लाख रुपये कम मिले थे। पाटिल ने भविष्य में ऐसी वित्तीय क्षति रोकने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव को सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान वेतन और पद के अनुसार बीमा योजना में शामिल होना होगा।

पीएम मोदी 15 को राष्ट्रमंडल देशों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को राष्ट्रमंडल देशों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 से 17 जनवरी तक संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन (सीएसपीओसी) है। पिछले वर्ष यूरोपीय देश ग्वेर्नसे में हुए सम्मेलन में ओम बिरला ने कहा था कि भारत में होने वाले सम्मेलन का मुख्य फोकस संसद के कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सोशल मीडिया के उपयोग पर रहेगा।

सम्मेलन में एआई के उपयोग, सोशल मीडिया के प्रभाव, सांसदों और संसदीय कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे विषयों पर सत्र होंगे। लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखने में स्पीकर की भूमिका पर विशेष चर्चा भी होगी। यह मंच संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

त्रिपुरा में 100 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा पौधे नष्ट
त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले में पुलिस ने करीब 19 लाख कच्चे गांजा के पौधों को नष्ट किया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार को राज्य पुलिस, बीएसएफ और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की संयुक्त टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर करीब 600 जवानों की टीम ने उत्तर कलामचौरा, दक्षिण कलामचौरा, आनंदपुर और घाटीगढ़ क्षेत्रों में फैली लगभग 650 एकड़ वन भूमि में अभियान चलाया।

सेपाहिजाला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव सूत्रधार ने बताया कि घने जंगलों में गांजा की खेती की पहचान के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह त्रिपुरा में एक दिन में नष्ट की गई गांजा पौधों की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, तैयार गांजा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तस्करी कर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस ने गठित की समन्वय समिति
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कमर कस ली है। 10 जनवरी से शुरू होने वाले 45 दिवसीय आंदोलन के लिए समन्वय समिति गठित की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन समिति के संयोजक होंगे जबकि वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, प्रियांक खरगे, संदीप दीक्षित व उदित राज सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चार नेताओं को समिति के लिए नामित भी किया है, जिनमें डी अनुसूया सीताक्का, दीपिका पांडे सिंह, सुनील पंवार और मनीष शर्मा शामिल हैं। एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस के सभी शीर्ष संगठनों के प्रमुख समिति के सदस्य होंगे।

केरल में सतीशन के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश
केरल के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडडी सतीशन के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीआई जांच की सिफारिश एक पुनर्वास प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश से फंड इकट्ठा करने में कथित अनियमितता मामले में की गई है। सूत्रों ने बताया कि वीएसीबी की सिफारिश वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सतर्कता विभाग ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

गुजरात में आईएएस अधिकारी ने कलेक्टर रहते तय की रिश्वत की दर…लेते थे 50 फीसदी हिस्सा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि आईएएस अधिकारी और गुजरात के सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर राजेंद्रकुमार पटेल जमीन के इस्तेमाल में बदलाव (सीएलयू) के आवेदनों को मंजूरी देने के लिए 5 से 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक रिश्वत की दरें तय की थीं। अदालत ने पटेल को 7 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी पटेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। ईडी ने 2 जनवरी को अहमदाबाद में एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश की गई रिमांड आवेदन में बताया कि सीएलयू आवेदन को जल्दी आगे बढ़ाने के लिए स्पीड मनी के तौर पर सुनियोजित तरीके से रिश्वत मांगी और वसूली गई। कुल रिश्वत में से कथित तौर पर 50 प्रतिशत पटेल को मिला, 10 प्रतिशत एक बिचौलिए ने रखा और बाकी रकम कलेक्टर कार्यालय के दूसरे अधिकारियों में बांटी गई।

बीएनपी ने पीएम मोदी की संवेदना के लिए जताया आभार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजे गए शोक संदेश के लिए आभार जताया और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके योगदान को याद किया। बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं एवं बीएनपी की वरिष्ठ नेता जिया का 30 दिसंबर को निधन हो गया था। बीएनपी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, माननीय नरेंद्र मोदी आपके शोक संदेश व श्रद्धांजलि के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। बांग्लादेश-भारत संबंधों में बेगम खालिदा जिया के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

ट्रंप ने मदद पाने वाले प्रवासियों के देशों की सूची जारी की, भारत शामिल नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कई देशों की सूची जारी की। इस सूची में दिखाया गया है कि इन देशों के प्रवासियों के कल्याण के लिए अमेरिकी प्रशासन से कितनी मदद मिलती है। इस सूची पाकिस्तान, भूटान, चीन, बांग्लादेश और नेपाल शामिल हं। हालांकि, इसमें भारत शामिल नहीं है। 

‘इमिग्रेंट वेलफेयर रिसीपीएंट रेट्स बाय कंट्री ऑफ ओरिजिन’ नाम की इस सूची में दुनियाभर के लगभग 120 देशों और क्षेत्रों के प्रवासियों को शामिल किया गया है, जो अमेरिका में सहायता प्राप्त करते हैं। भारत इस सूची में नहीं है।

नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप
नेपाल के उदयपुर जिले में रविवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तुरंत कोई सूचना नहीं मिली। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के मुताबिक, भूकंप शनिवार को रात 10:51 बजे आया और इसका केंद्र उदयपुर जिले के बगपाटी में था।

भूकंप की झटके पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए। इसके पहले शनिवार सुबह  पश्चिमी नेपाल के तापलजुंग जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल हर साल कई भूकंप के झटकों को महसूस करता है। यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों ( जोन IV और V) में आता है। यह हिमालयी देश को भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाता है।

स्विस बार अग्निकांड: 48 घंटे बाद भी 6 घायलों की पहचान नहीं
स्विट्जरलैंड के आल्प्स स्थित स्की रिसॉर्ट में नए साल के जश्न के दौरान ले कॉन्स्टेलेशन बार में लगी भीषण आग में 40 लोगों की मौत के 48 घंटे बाद भी 6 घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। लापता लोगों के परिजनों की उम्मीदें अब इन्हीं पर टिकी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, 119 घायलों में से 113 की पहचान हो चुकी है। भीषण रूप से जलने के कारण शवों और घायलों की पहचान मुश्किल हो गई है। 

जापानी पीएम के ताइवान रुख से चीन के साथ तनाव बढ़ा
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान आपातकाल में जापान की संभावित भूमिका पर दिए गए बयानों ने चीन के साथ तनाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ताकाइची के कट्टरपंथी रुख को रोकने वाले संतुलित स्वरों की कमी जापान की कूटनीति को प्रभावित कर सकती है। पूर्व पीएम शिंजो आबे की राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली ताकाइची पर आम सहमति बनाने में कम कुशल होने के आरोप लग रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि रूढ़िवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद उनके कट्टरपंथी फैसलों पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है। 

14 साल बाद आयरलैंड के पीएम माइकल मार्टिन की चीन यात्रा
आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन रविवार से चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। पिछले 14 वर्षों में किसी आयरिश नेता की यह पहली चीन यात्रा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि मार्टिन बीजिंग के अलावा शंघाई भी जाएंगे। वे चीनी प्रमुख ली कियांग के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोपीय संघ और चीन के बीच डेयरी उत्पादों और इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ को लेकर तनाव बना हुआ है। 

यमन से अपने सैनिक वापस बुलाएगा यूएई
पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव के बीच यूएई ने यमन से अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला किया है। यूएई ने कहा, वह यमन में चल रहे अपने आतंक-रोधी अभियान को खत्म कर रहा है। यह फैसला ऐसे समय किया गया है जब सऊदी अरब ने यूएई पर यमन के अलगाववादी गुट एसटीसी को समर्थन देने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले यमन की विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने यूएई से कहा था कि वह 24 घंटे में अपनी सेना यमन से हटा ले। यमन की इस मांग को सऊदी अरब का भी समर्थन मिला। इसके कुछ ही समय बाद ही यूएई ने अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा कर दी। सऊदी अरब नेतृत्व वाले गठबंधन ने कल यमन के मुकल्ला पोर्ट पर हमला किया था। सऊदी का कहना था कि मुकल्ला पोर्ट पर जो जहाज पहुंचा था, उसमें यूएई से हथियार भेजे गए थे।

रूस में ड्रोन हमले में एक की मौत

रूसी सीमा क्षेत्र बेलगोरोड में एक यूक्रेनी ड्रोन ने एक कार पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना इस सप्ताह पेरिस में लगभग 4 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए होने वाली शांति वार्ता से पहले हुई। बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि घायलों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है।

वहीं यूक्रेन में रविवार रात खारकीव क्षेत्र में ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। इस बीच, खारकीव शहर पर शुक्रवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इमारत के मलबे के नीचे से दो और शव मिले हैं।

कैलिफोर्निया में भारी बारिश और ऊंची ज्वार से बाढ़, सड़कें बंद; नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप

उत्तरी कैलिफोर्निया में शनिवार को भारी बारिश और बेहद ऊंची ज्वार (किंग टाइड्स) के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह स्थिति पिछले करीब 20 वर्षों में सबसे गंभीर मानी जा रही है। बाढ़ की वजह से कई सड़कें बंद करनी पड़ीं और पानी में फंसी गाड़ियों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मैरिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार, सॉसलिटो से सैन राफेल तक करीब 24 किलोमीटर लंबे इलाके में सड़कें पानी से भर गईं। कई जगहों पर पानी की ऊंचाई तीन से चार फीट तक पहुंच गई, जिससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्रभावित इलाके मैरिन काउंटी में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक पानी कम न हो जाए, घरों में ही रहें। कुछ लोग सामान्य तौर पर सड़क रहने वाले इलाकों में कयाक चलाते नजर आए, जबकि कई लोग घुटनों तक पानी में चलकर बाहर निकले। सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र के लिए शनिवार दोपहर तक बाढ़ की चेतावनी और रविवार दोपहर तक बाढ़ की सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि किंग टाइड्स तब आती हैं जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं और चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे समुद्र का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है।

बीएनपी ने पीएम मोदी की संवेदना के लिए जताया आभार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजे गए शोक संदेश के लिए आभार जताया और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके योगदान को याद किया। बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं एवं बीएनपी की वरिष्ठ नेता जिया का 30 दिसंबर को निधन हो गया था। बीएनपी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, माननीय नरेंद्र मोदी आपके शोक संदेश व श्रद्धांजलि के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। बांग्लादेश-भारत संबंधों में बेगम खालिदा जिया के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

ट्रंप ने मदद पाने वाले प्रवासियों के देशों की सूची जारी की, भारत शामिल नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कई देशों की सूची जारी की। इस सूची में दिखाया गया है कि इन देशों के प्रवासियों के कल्याण के लिए अमेरिकी प्रशासन से कितनी मदद मिलती है। इस सूची पाकिस्तान, भूटान, चीन, बांग्लादेश और नेपाल शामिल हं। हालांकि, इसमें भारत शामिल नहीं है। 

‘इमिग्रेंट वेलफेयर रिसीपीएंट रेट्स बाय कंट्री ऑफ ओरिजिन’ नाम की इस सूची में दुनियाभर के लगभग 120 देशों और क्षेत्रों के प्रवासियों को शामिल किया गया है, जो अमेरिका में सहायता प्राप्त करते हैं। भारत इस सूची में नहीं है।

नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप
नेपाल के उदयपुर जिले में रविवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तुरंत कोई सूचना नहीं मिली। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के मुताबिक, भूकंप शनिवार को रात 10:51 बजे आया और इसका केंद्र उदयपुर जिले के बगपाटी में था।

भूकंप की झटके पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए। इसके पहले शनिवार सुबह  पश्चिमी नेपाल के तापलजुंग जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल हर साल कई भूकंप के झटकों को महसूस करता है। यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों ( जोन IV और V) में आता है। यह हिमालयी देश को भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाता है।

स्विस बार अग्निकांड: 48 घंटे बाद भी 6 घायलों की पहचान नहीं
स्विट्जरलैंड के आल्प्स स्थित स्की रिसॉर्ट में नए साल के जश्न के दौरान ले कॉन्स्टेलेशन बार में लगी भीषण आग में 40 लोगों की मौत के 48 घंटे बाद भी 6 घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। लापता लोगों के परिजनों की उम्मीदें अब इन्हीं पर टिकी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, 119 घायलों में से 113 की पहचान हो चुकी है। भीषण रूप से जलने के कारण शवों और घायलों की पहचान मुश्किल हो गई है। 

जापानी पीएम के ताइवान रुख से चीन के साथ तनाव बढ़ा
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान आपातकाल में जापान की संभावित भूमिका पर दिए गए बयानों ने चीन के साथ तनाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ताकाइची के कट्टरपंथी रुख को रोकने वाले संतुलित स्वरों की कमी जापान की कूटनीति को प्रभावित कर सकती है। पूर्व पीएम शिंजो आबे की राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली ताकाइची पर आम सहमति बनाने में कम कुशल होने के आरोप लग रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि रूढ़िवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद उनके कट्टरपंथी फैसलों पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है। 

14 साल बाद आयरलैंड के पीएम माइकल मार्टिन की चीन यात्रा
आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन रविवार से चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। पिछले 14 वर्षों में किसी आयरिश नेता की यह पहली चीन यात्रा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि मार्टिन बीजिंग के अलावा शंघाई भी जाएंगे। वे चीनी प्रमुख ली कियांग के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोपीय संघ और चीन के बीच डेयरी उत्पादों और इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ को लेकर तनाव बना हुआ है। 

यमन से अपने सैनिक वापस बुलाएगा यूएई
पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव के बीच यूएई ने यमन से अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला किया है। यूएई ने कहा, वह यमन में चल रहे अपने आतंक-रोधी अभियान को खत्म कर रहा है। यह फैसला ऐसे समय किया गया है जब सऊदी अरब ने यूएई पर यमन के अलगाववादी गुट एसटीसी को समर्थन देने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले यमन की विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने यूएई से कहा था कि वह 24 घंटे में अपनी सेना यमन से हटा ले। यमन की इस मांग को सऊदी अरब का भी समर्थन मिला। इसके कुछ ही समय बाद ही यूएई ने अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा कर दी। सऊदी अरब नेतृत्व वाले गठबंधन ने कल यमन के मुकल्ला पोर्ट पर हमला किया था। सऊदी का कहना था कि मुकल्ला पोर्ट पर जो जहाज पहुंचा था, उसमें यूएई से हथियार भेजे गए थे।

रूस में ड्रोन हमले में एक की मौत

रूसी सीमा क्षेत्र बेलगोरोड में एक यूक्रेनी ड्रोन ने एक कार पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना इस सप्ताह पेरिस में लगभग 4 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए होने वाली शांति वार्ता से पहले हुई। बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि घायलों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है।

वहीं यूक्रेन में रविवार रात खारकीव क्षेत्र में ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। इस बीच, खारकीव शहर पर शुक्रवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इमारत के मलबे के नीचे से दो और शव मिले हैं।

,मंत्री सोनोवाल के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त; ईसी ने बदसलूकी पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

भारत के निर्वाचन आयोग (ईसी) ने दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी मुरुगन के साथ बदसलूकी के मामले में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा चूक से जुड़े इस मामले में 6 जनवरी को शाम 5 बजे तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

आयोग ने डीजीपी को लिखे पत्र में 29 दिसंबर की घटना का जिक्र किया है जब विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक और आईएएस अधिकारी मुरुगन के साथ बदसलूकी की गई। मुरुगन मगराहाट में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) केंद्रों का दौरा कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनका वाहन घेर लिया। यही नहीं, ड्राइवर की तरफ वाले दरवाजे का हैंडल भी तोड़ दिया।

ईसी के मुताबिक, मुरुगन के दौरे की पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन को होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही माना और सुरक्षा में चूक के लिए उत्तरदायी अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। साथ ही निर्देश दिया है कि अब जब भी कोई पर्यवेक्षक इस तरह जमीनी जानकारी जुटाने के लिए जाएगा तो उनके साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बल होना अनिवार्य है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
असम के डिब्रूगढ़ जिले में रविवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि यह दुर्घटना चाबुआ थाना क्षेत्र के हाटियाली के पास उस समय हुई, जब सोनोवाल के काफिले के एक एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर एक नागरिक के वाहन से हो गई।

उन्होंने कहा, ‘हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’ एसएसपी ने बताया कि सभी घायल असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सोनोवाल चाबुआ के बिन्धकाटा स्थित अपने पैतृक घर जा रहे थे। दुर्घटना के समय राज्यसभा सदस्य रामेश्वर तेली भी सोनोवाल के साथ थे। हालांकि, किसी भी सांसद को कोई चोट नहीं आई और वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

कांग्रेस का देशव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान 8 जनवरी से
कांग्रेस ने विकसित भारत-जी राम जी कानून के खिलाफ और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू करने की घोषणा की। यह देशव्यापी अभियान 8 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने कहा कि नए कानून के जरिये केंद्र सरकार ने रोजगार व्यवस्था का पूरी तरह केंद्रीकरण कर दिया है। वेणुगोपाल ने कहा कि नए कानून में रोजगार अब अधिकार नहीं रहेगा, जो मनरेगा की मूल भावना के खिलाफ है। हमारी पार्टी इस कानून को अदालत में चुनौती देगी। वेणुगोपाल ने कहा कि इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति पर सहमति बनाई जाएगी।

मनरेगा पर हमला करोड़ों श्रमिकों पर हमला : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मनरेगा पर हमला करना करोड़ों मजदूरों और उनके सांविधानिक अधिकारों पर हमला करना है। उन्होंने कहा कि हम हर पंचायत से लेकर संसद तक, शांतिपूर्वक तरीके और मजबूती से इसका विरोध करेंगे। खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मनरेगा कोई चैरिटी नहीं है।

सोमालीलैंड को मान्यता देने वाला दावा फर्जी
भारत सरकार ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन दावों को फर्जी बताया, जिनमें कहा गया था कि सोमालीलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधिकारिक बातचीत की है और भारत जल्द ही सोमालीलैंड को मान्यता देने वाला है। विदेश मंत्रालय की फैक्टचेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर लिखा, पीएम मोदी और सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही के बीच किसी तरह की औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। मंत्रालय ने यह भी खारिज किया कि भारत की ओर से मान्यता दिए जाने के कारण सोमालिया ने भारत से अपना राजदूत वापस बुलाया है। मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही तस्वीरें और दावे भ्रामक हैं और उनका कोई आधार नहीं है। मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण इसलिए भी अहम है क्योंकि सोमालीलैंड ने 1991 में सोमालिया से अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत की इस मामले में कोई नई नीति नहीं है।

शाह आज से दो दिन के तिरुचिरापल्ली दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार और पांच जनवरी को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन ने शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ानों पर रोक लगा दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 4 जनवरी को तिरुचिरापल्ली की सीमाओं के अंदर ड्रोन और दूसरे मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी कि पाबंदी का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ईरान में फंसे 3,000 भारतीय छात्र  विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की अपील
ईरान में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अखिल भारतीय मेडिकल छात्र संघ (एआईएमएसए) के विदेशी छात्र विंग ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप की अपील की है। जयशंकर को लिखे पत्र में एआईएमएसए ने कहा, ईरान में करीब 3,000 भारतीय मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। संगठन ने विदेश मंत्रालय से इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू करने, छात्रों से संपर्क बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर निकासी योजना तैयार रखने की मांग की है।

ईरान में महंगाई व आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों के बीच झड़पों की खबरें भी सामने आई हैं। एआईएमएसए की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष मो. मोमिन खान ने बताया कि ईरान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। इसके कारण छात्र व उनके परिजन गंभीर तनाव में हैं।

तेलंगाना में स्थानीय चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों के नियम को खत्म करने वाला विधेयक पास
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा ने शनिवार को एक विधेयक पारित कर स्थानीय निकाय चुनावों लड़ने के लिए उम्मीदवारों के दो बच्चे वाले नियम को खत्म कर दिया। इस नियम के तहत दो से अधिक बच्चे वाले लोग स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते थे। पंचायत राज मंत्री दानासारी अनसूया सीताक्का ने तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करते हुए कहा कि दो बच्चों का नियम 1994 में जनसंख्या नियंत्रण के लिए लाया गया था, ताकि 1980 और 90 के दशक में जनसंख्या विस्फोट से जुड़ी खाद्य सुरक्षा, बेरोजगारी और गरीबी की चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने करीब 30 साल बाद जनसंख्या नीति की समीक्षा की है। इसमें सामने आया कि वर्तमान में तेलंगाना के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रजनन दर 1.7 है, जो प्रतिस्थापन दर से कम है।

थिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी पर  उर्स मनाने की दी इजाजत
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने थिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा दरगाह के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वहां केवल संथनकूडू उर्स उत्सव ही आयोजित किया जाए। इसमें अधिकतम 50 लोगों को ही भाग लेने की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि 6 जनवरी को होने वाले  उत्सव के लिए ही अनुमति दी जाएगी, जैसा कि पहले किया गया था।

ममता सरकार पर 100 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले का आरोप
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की सात सौ पन्ने की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर मालदा में 100 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा ने शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस घोटाले को राज्य प्रायोजित डकैती करार देते हुए जवाबदेही की मांग की। इसके साथ ही इस मुद्दे को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले जोर-शोर से उठाने का दावा किया। भाजपा ने कहा, टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी की पार्टी डीएनए चोरी और चिट-फंड संस्कृति पर बनी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि बनर्जी सरकार अभाव की बात करती है और उसके नेता गरीबों से चोरी कर रहे हैं। असली बाढ़ पीड़ितों को मदद से वंचित रखा गया, जबकि राहत फंड सत्ताधारी दल से जुड़े  लोगों ने हड़प लिए।

बंगाल विस चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुईं टीएमसी सांसद नूर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी को जोर का झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सदस्य मौसम बेनजीर नूर ने शनिवार को इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह, 11 साल बाद फिर के कांग्रेस में लौटी हैं। माना जा रहा है कि 46 वर्षीय नूर मालदा से चुनावी मैदान में उतरेंगी। उनका राज्यसभा कार्यकाल 26 अप्रैल में पूरा हो रहा है। नूर के आने से उत्तर बंगाल के साथ राज्य की मुस्लिम राजनीति में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी।

ईसीआई ने चुनावी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने को मांगे सुझाव
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनावी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने देश के नागरिकों से अपने नए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआई नेट एप को लेकर सुझाव मांगे हैं। नागरिक इस एप पर 10 जनवरी, 2026 तक अपनी प्रतिक्रिया और सुधार के सुझाव साझा कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह एप लगभग 40 पुराने चुनावी पोर्टल और ऐप्स (जैसे वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, सक्षम और केवाईसी) को समाहित कर बनाया गया एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशत के रुझान और उम्मीदवारों के हलफनामे जैसी जानकारियां अब एक ही जगह उपलब्ध होंगी।

ई-वाहनों की बैटरी के लिए आधार नंबर जरूरी
परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए आधार जैसी विशिष्ट पहचान संख्या का प्रस्ताव रखा है। इससे नकली बैटरियों पर रोक लगेगी और उनका प्रभावी पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) सुनिश्चित हो सकेगा।
साथ ही, बैटरी उद्योग में भी पारदर्शिता आएगी। मसौदा दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत बैटरी विनिर्माताओं या आयातकों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे हर बैटरी को 21 अंकों का बैटरी पैक आधार नंबर (बीपीएएन) जारी करें। यह नियम उन बैटरियों पर भी लागू होगा, जिन्हें कंपनियां खुद के उपयोग के लिए बाजार में लाती हैं।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि बीपैन या बीपीएएन को बैटरी पर ऐसे स्थान पर अंकित किया जाना चाहिए, जो साफ दिखाई दे और आसानी से स्कैन किया और पढ़ा जा सके। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यह पहचान संख्या समय के साथ नष्ट न हो या खराब न पड़े, ताकि बैटरी की पहचान पूरी उम्र बनी रहे।

केरल में 19 लाख वोटरों पर संकट 2002 की सूची से नहीं हुआ मिलान
केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू केलकर ने कहा कि राज्य में 19.32 लाख ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है जिनका 2002 की मतदाता सूची कोई मिलान नहीं हो सका है। उन्होंने यह बात चुनाव आयोग की विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) पर राजनीतिक दलों के साथ हुई साप्ताहिक बैठक के बाद कही। केलकर ने कहा कि हमने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। हमें 19.32 लाख ऐसे मतदाता मिले हैं जिनका 2002 की सूची से कोई मेल नहीं है।

आयोग के निर्देश के अनुसार, इन मतदाता की पात्रता को परखने के लिए उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब एक हजार एईआरओ और डीआरओ हैं। हमने उन्हें आयोग के निर्देशों के अनुसार सुनवाई कैसे करनी है, इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी मतदाताओं के लिए नोटिस तैयार कर लिए गए हैं और उन्हें सभी मतदाताओं को जारी किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन 21 फरवरी को जारी किया जाएगा।

रिश्वत लेते हुए थाना इंचार्ज को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया

ओडिशा के कटक शहर में एक पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर को रविवार को एक लाइसेंसी शराब विक्रेता से रिश्वत लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी की पहचान कटक शहर में सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IIC) बिजय कुमार बारिक के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस अधिकारियों ने बारिक को तब पकड़ा जब वह लाइसेंसी शराब विक्रेता से 40,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था। उन्होंने बताया कि रिश्वत की रकम बारिक के पास से बरामद कर ली गई है और जब्त कर ली गई है। विजिलेंस ने बारिक के दो ठिकानों पर छापे मारे गए। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर के यूनिट 1 में स्थित उनके सरकारी क्वार्टर से लगभग 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आंध्र प्रदेश में पूर्व सैनिक ने आत्महत्या की

पुलिस ने रविवार को बताया कि एक 64 साल के पूर्व सैनिक ने चलती ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने मृतक की पहचान एन वेंकट रमना के रूप में की है, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (VSP) में शामिल होने से पहले सेना में काम किया था और बाद में यहां गाजुवाका में एक सुपरमार्केट चलाया।

अधिकारी ने बताया, ‘रमना ने शनिवार को वाल्टेयर डिवीजन के तहत दुव्वाडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली।’ पुलिस ने बताया कि रमना प्लेटफॉर्म पर खड़े थे, जैसे ही बंगलूरू जाने वाली ट्रेन पास आई, तो वह ट्रैक पर लेट गए। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रमना कर्ज और पारिवारिक समस्याओं के कारण गंभीर वित्तीय तनाव और डिप्रेशन में थे।

US में भारतीय महिला की हत्या, पूर्व प्रेमी पर आरोप, भारत भागने की आशंका; म्यांमार में 6000 कैदी रिहा

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में 27 वर्षीय भारतीय महिला निकिता गोदिशाला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि इस हत्या को महिला के पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने अंजाम दिया और इसके बाद वह भारत भाग गया। निकिता एलिकॉट सिटी की रहने वाली थीं और 2 जनवरी को लापता बताई गई थीं। हावर्ड काउंटी पुलिस के अनुसार, निकिता का शव कोलंबिया, मैरीलैंड में अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ। उनके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन शर्मा ने ही पहले निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और कहा था कि उसने आखिरी बार 31 दिसंबर की शाम को निकिता को अपने अपार्टमेंट में देखा था। लेकिन जांच में सामने आया कि 2 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही वह अमेरिका छोड़कर भारत के लिए उड़ान भर चुका था। पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ प्रथम और द्वितीय श्रेणी की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे के बाद निकिता की हत्या की गई।

इस मामले में वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह निकिता के परिवार के संपर्क में है और हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और अमेरिकी संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

नाइजीरिया में जहाज से 31.5 किलो कोकीन मिली, 22 भारतीय गिरफ्तार
नाइजीरिया में एक कारोबारी जहाज से 31.5 किलो कोकीन बरामद होने के बाद उस पर सवार चालक दल के 22 भारतीय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। नाइजीरिया की मादक पदार्थ रोधी एजेंसी नेशनल ड्रग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई 2 जनवरी को लागोस के मुख्य बंदरगाह पर की गई। कोकीन की खेप एमवी अरुणा हुल्या जहाज से मिली। यह मार्शल आइलैंड्स से आया था। नशीला पदार्थ मिलने के बाद सभी भारतीय नाविकों को हिरासत में ले लिया गया। एजेंसी ने बताया कि जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोकीन कहां से आई और कहां भेजी जानी थी। जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी सहयोग लिया जाएगा।

नाइजीरिया बना ड्रग्स तस्करी का केंद्र
नाइजीरिया को लंबे समय से यूरोप और अन्य अफ्रीकी देशों में भेजे जाने वाले नशीले पदार्थों की तस्करी और उत्पादन का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है। नाइजीरिया का इस्तेमाल अक्सर ड्रग माफिया यूरोप और अन्य देशों में तस्करी के लिए एक ट्रांजिट हब के रूप में करते हैं। एजेंसी ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में भी उसने इसी बंदरगाह पर ब्राजील से कोकीन लेकर आए एक जहाज से 20 फिलीपीनो नाविकों को गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई में कम से कम 20 किलो कोकीन जब्त की गई थी।

चीनी प्रोफेसरों व छात्रों ने विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम में लिया भाग
चीन की राजधानी बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में विश्व हिंदी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीजिंग के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने शिरकत की। चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी भाषा भारत और चीन के बीच सेतु की भूमिका निभाती है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर हिंदी के बढ़ते कद को भी रेखांकित किया।

पाकिस्तान: अज्ञात हमलावरों ने 4 पुलिसकर्मियों को गोली मारी, मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को लक्की मरवत के सराय नौरंग शहर में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में बन्नू के मंडन क्षेत्र में एक कांस्टेबल को गोली मारी गई।

पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे
पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। 18 जनवरी को होने वाले चुनाव से पहले दो सप्ताह का प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में उम्मीदवार होने के कारण किसी के भी 50% से अधिक वोट पाने की संभावना कम मानी जा रही है। जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के लुईस मार्केस और सोशलिस्ट पार्टी के एंटोनियो जोस प्रमुख दावेदार हैं।

ईरान में 170 स्थानों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन, खामनेई ने कहा- करेंगे सख्ती
ईरान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था व सरकार की नीतियों के खिलाफ भड़के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 16 हो चुकी है। देश के 31 में से 25 प्रांतों के 170 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शनों में शामिल 580 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन प्रदर्शनों ने सरकार को हिला दिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। खामनेई (86) ने देश में अशांति पैदा करने वाले विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा कि दंगाइयों पर सख्ती करनी होगी।

सर्वोच्च नेता की ये टिप्पणियां एक सप्ताह से जारी प्रदर्शनों के प्रति अधिकारियों को अधिक आक्रामक रुख अपनाने की अनुमति देने का संकेत प्रतीत होती हैं। खास बात यह है कि विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के संबंध में सर्वोच्च नेता खामेनेई की यह पहली टिप्पणी है। खामेनेई ने कहा, हम प्रदर्शनकारियों से बात करते हैं। अधिकारियों को भी उनसे बात करनी चाहिए, लेकिन दंगा करने वालों से बात करने का कोई फायदा नहीं है। दंगा करने वालों को उनकी जगह दिखानी होगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि इस्राइल या अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दे रही हैं लेकिन इसका कोई सबूत नहीं दिया।

सीरिया: आईएस के ठिकाने पर ब्रिटेन व फ्रांस का हमला
ब्रिटेन व फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने मध्य सीरिया में एक भूमिगत ठिकाने पर हवाई हमला किया। संदेह है कि वहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के सदस्य हथियार और विस्फोटक जमा करते थे।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ये हमले शनिवार शाम को सीरिया के होम्स प्रांत में ऐतिहासिक शहर पल्मायरा के ठीक उत्तर में पहाड़ों में स्थित ठिकानों पर हुए। ब्रिटिश सेना ने टाइफून एफजीआर4 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। संयुक्त हमले में फ्रांसीसी विमान भी शामिल थे।

ब्रिटिश वायु सेना ने ठिकाने तक जाने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाने के लिए निर्देशित बमों का इस्तेमाल किया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा, यह कार्रवाई सहयोगियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। ब्रिटेन व फ्रांस अमेरिका के नेतृत्व वाले उस गठबंधन का हिस्सा हैं जो एक दशक से अधिक समय से आईएस आतंकियों से लड़ रहा है। सीरिया सरकार की ओर से इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। सीरिया पिछले साल के अंत में आईएस विरोधी गठबंधन में शामिल हुआ था। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का कहना है कि सीरिया व इराक में आईएस के अभी भी 5-7 हजार सदस्य सक्रिय हैं।

बांग्लादेश: बीएनपी ने पीएम मोदी की संवेदना के लिए जताया आभार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजे गए शोक संदेश के लिए आभार जताया और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके योगदान को याद किया। बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं एवं बीएनपी की वरिष्ठ नेता जिया का 30 दिसंबर को निधन हो गया था। बीएनपी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, माननीय नरेंद्र मोदी आपके शोक संदेश व श्रद्धांजलि के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों में बेगम खालिदा जिया के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते बुधवार को जिया के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और बीएनपी नेता एवं जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शोक संदेश से संबंधित पत्र सौंपा था। 

म्यांमार में 6000 कैदियों की रिहाई
म्यांमार की सैन्य सरकार ने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 6,100 से अधिक कैदियों को माफी दी और उन्हें रिहा करने के घोषणा की है। इसके साथ ही कई अन्य कैदियों की सजा भी कम की जाएगी। में कटौती की घोषणा की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने 6,134 कैदियों को आम माफी दी है। इसके अलावा 52 विदेशी नागरिकों को रिहा कर देश से निर्वासित किया जाएगा। हालांकि, रिहा किए गए कैदियों की कोई विस्तृत सूची जारी नहीं की गई है। 

अमेरिका- केप कॉड हवाई अड्डे पर छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
रविवार को केप कॉड के प्रोविंसटाउन म्युनिसिपल एयरपोर्ट पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आग लग गई और पायलट की मौत हो गई। विमान में सवार एकमात्र व्यक्ति पायलट ही था। शहर के अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों और अन्य आपातकालीन कर्मियों ने केप कॉड के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित समुद्रतटीय समुदाय के पास दुर्घटनास्थल पर आग बुझाई। बयान में कहा गया है कि पायलट को दुर्घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक बयान में कहा कि विमान एक सेसना 172एन था और वह दुर्घटना की जांच करेगा। उसने दुर्घटना के संभावित कारण के बारे में कोई प्रारंभिक जानकारी नहीं दी। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। प्रोविंसटाउन बोस्टन से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में केप कॉड के छोर पर स्थित है, जो दक्षिण-पूर्वी मैसाचुसेट्स में अटलांटिक महासागर में फैला हुआ एक घुमावदार प्रायद्वीप है।

Exit mobile version