Site icon अग्नि आलोक

नमकीन व्यापरी संघ की प्रभारी मंत्री से गुहार:पिछले साल 400 करोड़ के नुकसान की , 50 दिन में 100 करोड़ का व्यापार प्रभावित

Share

इंदौर

शहर अनलॉक होते ही व्यापारियों को अपने व्यवसाय की चिंता सता रही है। देश में पहचान बनाने वाले इंदौर के नमकीन व्यापारी अब चिंतित हैं। नमकीन संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि पिछले वर्ष भी करीब 400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इस वर्ष 50 दिनों में 100 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हो चुका है। बुधवार सुबह मंत्री तुलसी सिलावट से जल्द व्यापार व्यवसाय को रियायत दिलाने की मांग की है।

सिलावट का कहना था कि 15 जून के बाद ठोस निर्णय लिया जाएगा। पिछले वर्ष जिस प्रकार से नमकीन व्यवसाय को नुकसान हुआ है सभी व्यापारी व्यवसाय मंत्रियों और अधिकारियों के पास बहुत जल्द इस समस्या का समाधान की गुहार लगा रहे हैं।

जिस मालवा की पहचान कभी डग-डग रोटी, पग-पग नीर हुआ करता था, वह अब नमकीन से पहचाना जाता है। इंदौर के साथ रतलाम और उज्जैन भी नमकीन के लिये प्रतिष्ठा प्राप्त हैं।

देश के साथ ही विदेशों तक में प्रसिद्ध इंदौर के नमकीन पर कोरोना का बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते शहर के नमकीन उद्योग को 100 करोड़ रुपए से अधिक का झटका लगा है। परेशान मिठाई और नमकीन निर्माताओं ने प्रशासन से कहा है कि यदि अनुमति मिले तो वे दुकान खोले बगैर होम डिलीवरी की सेवा प्रारंभ कर सकते है।

कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले करीब 50 दिनों से लागू लॉकडाउन ने इंदौर के नमकीन उद्योग को चपत लगाई है। अब तक इस उद्योग को करीब 100 करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है। शहर और आसपास नमकील उत्पादन के 2000 छोटे-बड़े कारखाने है जहां 125 टन प्रतिदिन का उत्पादन किया जाता है। नमकीन के प्रत्यक्ष उत्पादन से 20 हजार लोग जुड़े है। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख परिवार जुड़ेे हैं। ये सिर्फ नमकीन व्यापारी नहीं, बल्कि कारीगर, मजदूर, सेल्समैन, मार्केटिंग स्टाफ, लोडिंग,परिवहन, फुटकर विक्रेता,ग्रामीण खेरची दुकानदार, दाल, बेसन, तेल, मसाले वाले, पैकिंग इंडस्ट्री वाले,चक्की वाले जैसी लंबी श्रृखंला है।

होम डिलीवरी पर करेंगे विचार

व्यवसायियों का कहना था कि पिछले वर्ष भी आपदा के समय उन्हें होम डिलीवरी के लिए प्रशासन से चर्चा की गई थी। यदि संक्रमण की बात है तो वह सरकार और प्रशासन के साथ है, लेकिन होम डिलीवरी की यदि अनुमति दी जाती है, तो इससे कुछ समाधान निकल सकता है ।

Exit mobile version