अग्नि आलोक

पटेल नगर विवाद को लेकर रहवासी पहुंचे पुलिस कमिश्नर के पास

Share

इंदौर। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के पास भूमाफिया के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर पटेल नगर के रहवासी उनके कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत का आवेदन दिया, जिसके बाद कमिश्नर ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।

मिली जानकारी के मुताबिक पटेल नगर के रहवासियों ने पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से मुलाकात की और बताया कि क्षेत्र का ही एक भूमाफिया भ्रम पैâलाकर लगातार इस्लाम पटेल पिता शफी पटेल पर आरोप लगा रहा है की उसने पटेल नगर कालोनी सरकारी ज़मीन पर कॉलोनी काटी है। जबकि पिछले ३० सालों से यहां बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं और उस वक्त इस्लाम पटेल पिता शफी पटेल की उम्र ७ से १० साल रही होगी और इस उम्र में कोई कालोनी नहीं काट सकता। उन्होंने कहा कि पटेल नगर के सरकारी जमीन पर बसने की बात भी गलता है, क्योंकि राजस्व अभिलेखों में आज भी यह जमीन किसानों के नाम से दर्ज है और इसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। रहवासियों के साथ पहुंचे वकील तौसीफ वारसी ने रहवासियों का पक्ष रखते हुए कहा कि जब पटेल नगर कॉलोनी काटी गई थी उस वक्त खजराना नगर निगम में भी नहीं था। 

इधर पटेल नगर के रहवासियों का कहना है कि भूमाफिया द्वारा लगातार पटेल नगर को अवैध बता कर रहवासियों में भय पैद करके उनके मकान तुड़वाने की धमकी दी जा रही है। इस्लाम पिता शफी पटेल के नाम झूठी शिकायतें करके नगर निगम द्वारा कई मकानों को तोड़ने की कार्यवाही के साथ अभी भी कई मकानों को अलाउंसमेंट के माध्यम से नोटिस दिया जा रहा है। रहवासियों का कहना है कि यदि इस झूठी शिकायतों के बाद पटेल नगर स्थित हमारे मकानों को निगम द्वारा तोड़ा गया, तो हम ग़रीब लोग बर्बाद हो जाएंगे और हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में आ जाएगा।

रहवासियों ने कहा कि इस्लाम पटेल पिता शफी पटेल भाजपा से जुड़ा हुआ है और विरोधी दूसरी पार्टी के हैं, इसलिए वे क्षेत्र के लोगों को उकसाते हैं, ताकि वो इस्लाम पटेल से झगड़ा कर सकें और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकें। रहवासियों ने मांग की है कि झूठी शिकायतें करके शासन प्रशासन को गुमराह करने वाले भू माफिया के खिलाफ जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कार ने आश्वासन दिया है जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version