स्कीम नंबर 71 के सी सेक्टर के प्लाट होल्डर नगर निगम की लापरवाही के कारण परेशान
नगर निगम ने कचरा और मलबा डंप कर पूरी ड्रेनेज लाइन को मलबे से भर दिया रहवासियों की सुनवाई नहीं
इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 71 के सी सेक्टर में इंदौर प्राधिकरण ने लोगों को प्लाट तो बेच दिए हैं लेकिन अब जो लोग वहां मकान बना रहे हैं वह ड्रेनेज लाइन के कारण भारी परेशानी महसूस कर रहे हैं । गौरतलब है कि सी सेक्टर के आखिरी हिस्से में जो बचे हुए प्लाट थे वह हाल ही में इंदौर विकास प्राधिकरण ने टेंडर बुलाकर बेचे हैं ,लेकिन जिन लोगों ने भारी कीमत चुका कर यह प्लाट लिए हैं ,वे अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं । क्योंकि नगर निगम ने खाली प्लाटों को मलबा और कचरे का डम्प स्टेशन बना लिया था और वहां भारी मात्रा में कचरा और मलवा डंप किया ।
विकास प्राधिकरण द्वारा इस कॉलोनी में डाली गई ड्रेनेज लाइन के ढक्कन पूर्व में ही असामाजिक तत्व चुरा ले गए थे जिसके कारण कचरा और मलवा ड्रेनेज लाइन के चेबरों को भर चुका है अब जो लोग वहां मकान बना रहे हैं, उन्हें ड्रेनेज लाइन के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है । नगर निगम के जोन पर और विकास प्राधिकरण को शिकायतें करने के बावजूद भी ना तो नगर निगम ड्रेनेज लाइन के चेंबर साफ कर रहा है और ना ही विकास प्राधिकरण कोई काम कर रहा है । जिसके चलते प्लाट होल्डर अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं ।लाखों रुपए लगाने के बाद से मकान तो बनाने लगे हैं लेकिन ड्रेनेज लाइन की समस्या उन्हें परेशान कर रही है । इस सी सेक्टर के सामने करोड़ों रुपए लगाकर नगर निगम अभयारण्य और विशाल बगीचे का भी निर्माण कर रहा है लेकिन ड्रेनेज लाइन की सुध लेने को तैयार नहीं है । ड्रेनेज लाइन नहीं होने से जहां वहां के रहवासियों को तो परेशानी आएगी ही, वहीं स्वच्छ और साफ-सुथरे शहर का तमगा हासिल करने वाले नगर निगम की रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान लग गया है । आशा के नगर निगम आयुक्त इस ओर ध्यान देंकर चेबरों को साफ करवा कर इसके चेबर साफ करवा कर रहवासियों को राहत पहुंचाएंगे ।
