भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज बेहद खास और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुई. दोनों की रिंग सेरेमनी ने न सिर्फ परिवार और करीबियों का दिल छू लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. सगाई के दौरान सबसे खास पल तब आया, जब रिंकू की होने वाली दुल्हनिया प्रिया सरोज की आंखों से आंसू छलक पड़े और पूरा माहौल भावुक हो गया, जैसे कोई विदाई का पल हो.
इस खास मौके पर प्रिया सरोज ने बेहद खूबसूरत डिज़ाइनर लहंगा पहना था, जिसे दिल्ली की प्रसिद्ध डिज़ाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया था. वहीं, रिंकू सिंह ने क्लासिक कोट-पैंट में एंट्री की और पूरे फंक्शन में अपनी सादगी और मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया. लेकिन जब अंगूठी पहनाने का भावुक क्षण आया, तो प्रिया खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. उन्हें देखकर रिंकू ने उनका हाथ थामा और मुस्कराकर उन्हें सहज करने की कोशिश की.
सगाई के इस समारोह में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार, दोस्त, और राजनीतिक व खेल जगत की हस्तियां मौजूद रहीं. फंक्शन को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो सामने आया, लोग दोनों की जोड़ी को दुआएं देने लगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिंकू और प्रिया दोनों ही एक-दूसरे के लिए कितने केयरिंग और भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं.
प्रिया सरोज एक युवा और शिक्षित राजनेता हैं, जो मछलीशहर (उत्तर प्रदेश) से सांसद हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई और एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से कानून की डिग्री प्राप्त की है. वहीं, रिंकू सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी मेहनत और प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई है. दोनों की जर्नी अलग-अलग दुनिया से शुरू हुई, लेकिन अब उनका रिश्ता एक खूबसूरत मोड़ पर आ चुका है. यह सगाई सिर्फ दो दिलों का नहीं, बल्कि दो अलग-अलग क्षेत्रों राजनीति और खेल के मिलन की मिसाल बन गई है. फंक्शन में प्यार, इमोशन और परिवार की गर्माहट साफ झलक रही थी. सगाई का हर पल कैमरे में कैद किया गया और जल्द ही शादी की तैयारियों की खबरें भी आने की उम्मीद है.

