Site icon अग्नि आलोक

गुजरात में AAP का उदय, ओवैसी की एंट्री, भाजपा का परचम लहराया:6 नगर निकायों में भाजपा को 576 में से 489 सीटें मिलीं, कांग्रेस सिर्फ 8% सीटें जीत पाई

Share

अहमदाबाद गुजरात के 6 महानगर पालिका (मनपा) चुनावों में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है। मंगलवार को काउंटिंग पूरी होने पर सभी 6 मनपा यानी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिला। भाजपा ने इन शहरो में 489 यानी 85% और कांग्रेस ने 46 यानी 8% सीटें जीतीं, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे अहमदाबाद और सूरत से आए। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए। वहीं, सूरत में पहली बार आम आदमी पार्टी के 27 पार्षद जीतकर आए।

सूरत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, उलटा पड़ा पाटीदार कार्ड

मोदी-शाह ने जनता का आभार जताया
गुजरात में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम साफ तौर पर विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति लोगों के अटूट विश्वास को दिखाते हैं। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘नतीजों से एक बात साबित हुई है कि गुजरात हमारी पार्टी का गढ़ है। भाजपा ने यहां 85% सीटों पर जीत हासिल की है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें ही कांग्रेस को मिल पाई है।

केजरीवाल बोले- विधानसभा चुनाव भाजपा और AAP के बीच
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने काम की राजनीति को वोट दिया है। लोग भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से त्रस्त थे। लोगों को एक विकल्प चाहिए था और आम आदमी पार्टी के रूप में उनको यह विकल्प मिला है। अब आने वाला चुनाव सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा।

Exit mobile version