Site icon अग्नि आलोक

राबर्ड वाड्रा इंदौर पहुंचे…बोले-देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए

Share

बिहार में फिर चुनाव होना चाहिए, निर्वाचन आयोग ने दिया भाजपा का साथ

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति व उद्योगपति राॅबर्ड वाड्रा रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां से वे महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए। विमानतल पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने उनका स्वागत किया। वाड्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे देश व परिवार की खुशहाली के लिए महाकाल के दर्शन करने के लिए आए है और यह उनका धार्मिक दौरा है। राजनीति के मुद्दे पर वे बोले की देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए।मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को भारी बहुमतों से हराएगी।रॉबर्ट वाड्रा ने इंदौर पहुंचते ही कहा कि चुनाव परिणाम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं और वहां दोबारा निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। धार्मिक प्रवास पर आए वाड्रा ने शिव शक्ति का आशीर्वाद लेकर राजनीतिक संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही।

राबर्ड वाड्रा शाम को दिल्ली से इंदौर विमानतल पर पहुंचे। वे अकेले ही आए थे और इंदौर से कार से उज्जैन पहुंचे। वाड्रा ने कहा कि यह उनका राजनीतिक नहीं धार्मिक दौरा है। उन्होंने स्थानीय नेतागणों से भी बात की और सीधे उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

पिछले साल भी आए थे मंदिर

राबर्ड वाड्रा पिछले साल नवंबर माह में उज्जैन आए थे। तब उन्होंने महाकाल लिखी टी शर्ट पहन रखी थी। महाकाल के दर्शन के बाद वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

इस बार की उनकी महाकाल यात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हम चाहते है कि गांधी-वाड्रा परिवार देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमे और देखे कि भाजपा सरकार ने किस तरह उनका सौदर्यीकरण किया है। सिर्फ चुनाव के समय मंदिर में दर्शन कर चुनावी हिन्दू बनने के बजाए यह परिवार हमेशा मंदिर जाए।

इंदौर विमानतल पर राॅबर्ट वाड्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बिहार की जनता चुनाव से खुश नहीं है। चुनाव में जो नतीजे आए हैं, उसे बिहार की जनता ही स्वीकार नहीं रही है। चुनाव निर्वाचन आयोग ने भाजपा की मदद की है। राहुल गांधी के साथ युवा मिले और अब इस मामले में आंदोलन करेंगे। जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।

वाड्रा ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे सही नहीं हैं। वहां पर फिर से चुनाव होना चाहिए। निष्पक्ष चुनाव होने के बाद नतीजे पलट जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जो कर रही है। उसे देश के युवा पसंद नहीं कर रहे हैं। हम लड़ेंगे इसके लिए शिव की शक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उज्जैन आता हूं। धार्मिक दौरे देशभर में होते हैं। मेरा भरोसा है कि दर्शन के बाद मुझे शिव की शक्ति मिलती है। राॅबर्ट उज्जैन के अलावा अेांकारेश्वर जाएंगे। वहां वे नर्मदा स्नान भी करेंगे। वे खजराना मंदिर भी गए और दर्शन किए। 

विमानतल पर स्वागत
राॅबर्ट का स्वागत करने रविवार को विमानतल पर कांग्रेस नेता पहुंचे। राॅबर्ट के विमानतल से बाहर आते ही कांग्रेस नेता नारेबाजी करने लगे और पुष्पमालाएं पहनाईं। राॅबर्ट दो दिन धार्मिक दौरे पर रहेंगे। इंदौर-खंडवा मार्ग पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके स्वागत के लिए होर्डिंग भी लगाए गए।

Exit mobile version