Site icon अग्नि आलोक

रोशन चौहान कमल पुष्प अभियान के जिला प्रभारी नियुक्त

Share

देपालपुर निप्र। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में जिन कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व योगदान दिया है उन संघर्षशील कार्यकर्ताओं के जीवन संघर्ष से परिचित होने व उनको सम्मान देने के लिए कमल पुष्प अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें वयोवृद्धजन को घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान के लिए देपालपुर क्षेत्र के रोशन चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अभियान की शुरुआत केन्द्रीय भाजपा से हुई है इसलिए इस अभियान की नियुक्तियां भी सीधे प्रदेश भाजपा से की गई है। इस जिम्मेदारी के पूर्व चौहान को जिला,विधानसभा व मण्डल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है। सांवेर उपचुनाव में भी उन्हें पालिया मण्डल का आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया था। भाजपा में अपनी सक्रियता के कारण चौहान पर इस बार भी पार्टी द्वारा विश्वास जताया गया है। वैसे चौहान के बारे में यह कहा जाता है कि वह पूर्व विधायक मनोज पटेल के विश्वसनीय व चहेते कार्यक्रता है। चौहान का कहना है कि इस उपलब्धि का श्रेय देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल को दिया जाता है उन्होंने कहा कि में संगठन में आज जो कुछ भी हु वहां मनोज पटेल के द्वारा मुझपर किए गए अटूट विश्वास की वजह से ही हुँ मेने तो उन्हें अपना थोड़ा सा समय दिया। उन्होंने संगठन में जोड़ा ओर मेने संगठन के लिए समर्पित भाव से काम किया हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर,पूर्व विधायक मनोज पटेल, जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवकरण दरबार, नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल,सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी व सांसद प्रतिनिधि नीलेश उपाध्याय,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय, मण्डल महामंत्री बबलु नागर, किशोर चौधरी, सतीश मारू, जितेंद्र पटेल, ईश्वरीयप्रकाश शर्मा,गोपाल मोदी,भरत यादव, पवन गोस्वामी, पप्पू परमार,रतन सोलंकी, जीवन डोड़ ने चौहान को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी।

Exit mobile version