Site icon अग्नि आलोक

भोपाल के 3 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू:जमीन विवाद केस में जीत के बाद बाउंड्री वॉल बनवा रहा RSS, तीन कॉलोनियां छावनी बनीं

Share

भोपाल

पुराने भोपाल इलाके में जमीन विवाद मामले को लेकर रविवार को तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। मामला कबाड़खाना इलाके में एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण से जुड़ा है। हनुमानगंज के TI महेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में 30 हजार वर्गफीट जमीन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बाउंड्री वॉल बनवा रहा है। कुछ लोगों ने जमीन को वक्फ बोर्ड का बताया था। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। संघ के पक्ष में फैसला आने के बाद वहां बाउंड्री वॉल बनवाई जा रही है। विवाद की आशंका को देखते हुए तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।

वहीं, राजदेव कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी और कबाड़खाना इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील (सील) कर दिया गया है। जिन तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू घोषित किया गया है, वहां के अन्य इलाकों में मामूली ढील दी गई है। लोगों की

भारी पुलिस बल तैनात
बाउंड्री निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और विशेष समुदाय के लोगों द्वारा विरोध करने की आशंका है। इससे शहर की शांति और कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा है। इसे देखते हुए ऐहतियातन कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा-144 के तहत रविवार सुबह 9 बजे से तीन थाना क्षेत्रों हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर में कर्फ्यू लगा दिया। इसके बाद इतवारा, सोमवारा, बुधवारा, भारत टॉकीज चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया। तीनों थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

भारत टॉकीज के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।

कर्फ्यू के दौरान लोगों को पुलिस ने वापस भेज दिया।

यह आदेश जारी

यह है मामला
पुराने भोपाल के कबाड़खाना क्षेत्र में करीब 30 हजार वर्गफीट जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। 7 दिन पहले पक्ष में फैसला आने के बाद RSS रविवार को जमीन पर फेंसिंग करा रहा है। किसी प्रकार की अशांति न हो, लिहाजा सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू लगाया है।

Exit mobile version