Site icon अग्नि आलोक

रविदास जयंती पर साफा बांध किया स्वागत

Share

देपालपुर  ।संत रविदास जयंती के अवसर पर देपालपुर में रामा दल एवं जबरेश्वर सेना के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर सभी का पद प्रक्षालन कर  साफा पहनाकर स्वागत किया गया।  शनिवार को सामाजिक समरसता मे मुख्य वक्ता के रूप में भवानी शंकर जी व्यास ने बताया कि हमारा समाज सदैव एकजुट रहा है। भवानी शंकर जी व्यास ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास का जीवन समाज में जातिवाद को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। 
सामाजिक समरसता कार्यक्रम मे रामा दल एवं जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र जी चौधरी पहलवान, विमल  जी मंडोरा, प्रेम सिंह यादव, भवानी शंकर जी व्यास, सुरेश बोडाना, बाबू गुछिया, गोपाल कटेसरिया, पप्पू यादव, चिंटू वर्मा, सोहन परमार, विनोद वर्मा, जितेंद्र माली, मेहरबान पवार, श्री कृष्ण जयसवाल, सुनील सोनी, गौरव नागर बबलू गहलोत आदिने स्वागत किया

Exit mobile version