Site icon अग्नि आलोक

*विनिर्माण कंपनियों की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़ी*

Share

विनिर्माण क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री 2024-25 के दौरान छह प्रतिशत बढ़ी, जबकि इससे पिछले वर्ष इसमें 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसमें मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फार्मास्यूटिकल्स उद्योग का योगदान रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई है।भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री 2024-25 के दौरान छह प्रतिशत बढ़ी, जबकि इससे पिछले वर्ष इसमें 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसमें मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फार्मास्यूटिकल्स उद्योग का योगदान रहा। आइए इस बारे में और जानें।

सरी ओर, प्रमुख उद्योगों में, पेट्रोलियम और लोहा एवं इस्पात क्षेत्रों की बिक्री 2024-25 के दौरान कम हुई। गुरुवार को, रिजर्व बैंक ने 3,902 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से तैयार 2024-25 के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के प्रदर्शन पर डेटा जारी किया।

इसमें कहा गया है कि 2024-25 के दौरान सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री वृद्धि पिछले वर्ष के 4.7 प्रतिशत के निचले स्तर से सुधरकर 7.2 प्रतिशत हो गई। आरबीआई ने कहा, “वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, आईटी कंपनियों की बिक्री वृद्धि 2024-25 के दौरान बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष 5.5 प्रतिशत थी।”

दूरसंचार, परिवहन और भंडारण सेवाओं तथा थोक और खुदरा व्यापार उद्योगों के अच्छे प्रदर्शन के कारण गैर-आईटी सेवा कंपनियों ने 2024-25 के दौरान दोहरे अंकों की बिक्री वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, बिक्री में तेजी के अनुरूप, विनिर्माण कंपनियों का कच्चे माल पर खर्च 2024-25 के दौरान 6.6 प्रतिशत बढ़ गया; कच्चे माल से बिक्री अनुपात एक साल पहले के 54.2 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 55.7 प्रतिशत हो गया, जो इनपुट लागत दबाव की ओर इशारा करता है।

इसके अलावा, विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए 2024-25 के दौरान स्टाफ लागत में क्रमशः 10 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई; विनिर्माण कंपनियों के लिए स्टाफ लागत से बिक्री अनुपात मोटे तौर पर स्थिर रहा, जबकि सेवा कंपनियों के लिए यह मध्यम स्तर पर रहा।

आंकड़ों से पता चला है कि इनपुट लागत में वृद्धि के साथ, विनिर्माण कंपनियों की परिचालन लाभ वृद्धि 2024-25 के दौरान पिछले वर्ष के 12.4 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत रह गई। सेवा क्षेत्र में, गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए लाभ वृद्धि 2024-25 में 15.9 प्रतिशत तक कम हो गई, जबकि आईटी कंपनियों के लिए यह 6.1 प्रतिशत तक बढ़ गई।

2024-25 के दौरान, विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए परिचालन लाभ मार्जिन क्रमशः 20 आधार अंक (बीपीएस), 80 बीपीएस और 30 बीपीएस घटकर 14.2 प्रतिशत, 21.9 प्रतिशत और 22.1 प्रतिशत हो गया।

Exit mobile version