अग्नि आलोक

*समाजवादी पार्टी 10 जनवरी को कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव करेगी*

Share

*विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तत्काल इस्तीफा और मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग* 

इंदौर। भागीरथपुरा में  दूषित पानी से हो रही लगातार मोतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अभियान शुरू किया है। भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के घेराव के बाद आगामी 10 जनवरी को इंदौर में किला मैदान स्थित विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया जाएगा । इस घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव करेंगे। प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश के कई  पदाधिकारी भी हिस्सेदारी करेंगे ।

उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के महासचिव रामस्वरूप मंत्री, नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव और जिला अध्यक्ष बटेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की तैयारी के लिए पार्टी के इंदौर के पदाधिकारी की बैठक हुई। जिसमें निश्चय किया गया कि इंदौर से भी कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे।

 प्रदर्शनकारी 10 जनवरी को सुबह 11:00 बजे बड़ा गणपति चौराहे पर इकट्ठा होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए किला मैदान स्थित कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर पहुंचकर घेराव करेंगे ।

पार्टी की मांग है कि भागीरथपुरा की घटना के लिए कैलाश विजय की पूर्ण रूप से उत्तरदाई है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए साथ ही इंदौर नगर निगम भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है इसलिए महापौर को भी इस्तीफा देना चाहिए पार्टी की मांग है कि भागीरथपुरा की घटना में सभी सत्रह म्रृतको के परिजनों को 50 लख रुपए तथा बीमारी को ₹500000 मुआवजा दिया जाए साथ ही संपूर्ण घटना की न्यायिकजच तथा घटना के दोषी के खलाफ

 हत्या का मुकदमा चलाया जाए। 

आज की बैठक में सर्वश्री राजेंद्र यादव, बटेश्वर नाथ सिंह ,मोहम्मद अली सिद्दीकी, लालू यादव,  जी के यादव ,अमन यादव  अजय यादव दीपक पांचाल मनोज हार्डिया ,  चंदन सिंह मकवाना , किरण गोरे,महेंद्र गौरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version